आज का पंचांग: जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त एवं 5 अचूक उपाय जो हर काम बनाएंगे

By गुलनीत कौर | Published: January 29, 2019 10:01 AM2019-01-29T10:01:32+5:302019-01-29T10:01:32+5:30

आज का पंचांग: हिन्दू पंचांग के अनुसार इस समय भगवान भास्कर यानी सूर्य देव मकर राशि में है। सूर्य पुत्र शनि धनु में और चन्द्रमा तुला राशि में हैं।

Aaj ka Panchang: Shubh, ashubh muhurat, rahu kaal timing, nakshatra, remedies to achieve success today | आज का पंचांग: जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त एवं 5 अचूक उपाय जो हर काम बनाएंगे

आज का पंचांग: जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त एवं 5 अचूक उपाय जो हर काम बनाएंगे

हिन्दू धर्म में हिन्दू कैलेंडर के अनुसार तिथि, शुभ मुहूर्त एवं महत्वपूर्ण समय निकाला जाता है। इसे पंचांग निकालना कहते हैं। हर दिन एक अलग शुभ अशुभ मुहूर्त होता है। इसकी गणना हिन्दू पंचांग के मुताबिक की जाती है। पंचांग हमें हमारे कार्यों को सफल बनाने के लिए शुभ मुहूर्त जानने में सहायक सिद्ध होता है। 

आज 29 जनवरी, दिन मंगलवार है। माघ का महीना चल रहा है और समय है कृष्ण पक्ष का। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस समय भगवान भास्कर यानी सूर्य देव मकर राशि में है। सूर्य पुत्र शनि धनु में और चन्द्रमा तुला राशि में हैं। दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक नवमी रहेगी।

आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र:

माह-माघ
पक्ष-कृष्ण
सूर्योदय-07:12 am
सूर्यास्त-06:08 pm
तिथि- 29 जनवरी, 2019
नवमी- 12 बजकर 40 मिनट तक
नक्षत्र- विशाखा दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र
सूर्य राशि-मकर स्वामीग्रह- शनि
चंद्र राशि-तुला 09:00 am तक स्वामीग्रह- शुक्र, फिर वृश्चिक, स्वामीग्रह-मंगल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत-12:18 से 13:02 तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

यह भी पढ़ें: नागा साधुओं की तरह कुंभ क्यों नहीं जाते अघोरी बाबा, जानें ये क्यों खाते हैं मुर्दों का मांस

आज के उपाय:

1) मंगलवार के दिन के चलते आज भगवान हनुमान की उपासना करना श्रेष्ठ होगा
2) हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करना आपको विभिन्न फल दिलाएगा
3) श्री सूक्त का पाठ करना भी मनोवांछित फल दिलाने वाला सिद्ध होगा
4) आज के दिन हनुमत कृपा पाने के लिए गरीबों में कम्बल एवं ऊनी वस्त्र दान करें
5) परिवार संग बैठकर सुन्दरकांड का पाठ करें, घर में सुख-समृद्धि आएगी

English summary :
Aaj ka Panchang: Shubh muhurat, ashubh muhurat, today's rahu kaal, today's nakshatra: According to Hindu calendar in Hindu religion, date, auspicious time and important time is taken out. It is called extract Every day there is a different auspicious muhurta. It is calculated according to the Hindu calendar.


Web Title: Aaj ka Panchang: Shubh, ashubh muhurat, rahu kaal timing, nakshatra, remedies to achieve success today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे