आज का पंचांग: राहु काल आज कितने बजे से है और क्या है अभिजीत मुहूर्त का समय, पढ़िए 22 अगस्त का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 22, 2019 06:52 AM2019-08-22T06:52:56+5:302019-08-22T06:52:56+5:30

Aaj Ka Panchang: नई दिल्ली में आज अमृत काल रात 9.27 बजे से है और करीब डेढ़ घंटे रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.58 बजे से शुरू होगा। पढ़िए, 22 अगस्त का पंचांग...

aaj ka panchang in hindi 22nd august 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | आज का पंचांग: राहु काल आज कितने बजे से है और क्या है अभिजीत मुहूर्त का समय, पढ़िए 22 अगस्त का पंचांग

22 अगस्त, 2019 का पंचांग

Highlightsपंचांग- भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 7.06 बजे तक है, इसके बाद सप्तमी का आरंभदिल्ली में राहु काल दोपहर 2 बजे से होगा शुरू, पटना में 1.28 बजे से शुरू होगा राहु काल

आज 22 अगस्त, 2019 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 02.00 बजे से शुरू होगा और यह 03.37 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज सुबह 7.06 बजे तक ही है। इसके बाद सप्तमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.58 बजे से है और यह 12.50 तक रहेगा। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.58 बजे और सूर्यस्त शाम 06.50 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.33 बजे से 3.24 तक होगा। वहीं, अमृत काल रात 9.27 बजे से 11.10 बजे तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर02.06 PM से 03.42 PM
पटना01.28 PM से 03.04 PM
लखनऊ01.45 PM से 03.21 PM
नई दिल्ली02.00 PM से 03.37 PM
मुंबई 02.15 PM से 03.50 PM
उज्जैन02.05 PM से 03.40 PM
कोलकाता01.14 PM से 02.49 PM

आज शीतला सतम पूजा

गुजराती कैलेंडर में शीतला माता को समर्पित आज के दिन का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि माता शीतला परिवार को परेशानियों और चिकन पॉक्स जैसी बीमारियों से बचाती हैं। ऐसे में माता शीतला के आर्शीवाद के लिए गुजरात में कई परिवार शीतला माता का विशेष पूजन करते हैं। 

गुजरात में कई परिवारों में शीतला सतम पूजा के दिन ताजा बने खाने का प्रचलन नहीं है। मान्यता है कि इस दिन शीतल भोजन खाना चाहिए। ऐसे में ज्यादातर गुजराती परिवार एक दिन पहले ही 'रंधन छठ' के दिन ही खास पकवान आदि बना लेते हैं।

Web Title: aaj ka panchang in hindi 22nd august 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे