आज का पंचांग: राहु काल का आज क्या है समय, पढ़ें 21 अगस्त 2019 का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 21, 2019 06:58 AM2019-08-21T06:58:47+5:302019-08-21T06:58:47+5:30

Aaj Ka Panchang: विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.33 बजे से 3.25 तक होगा। वहीं, अमृत काल 4.55 PM से 6.40 तक होगा।

aaj ka panchang in hindi 21st August 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | आज का पंचांग: राहु काल का आज क्या है समय, पढ़ें 21 अगस्त 2019 का पंचांग

21 अगस्त 2019 का पंचांग

आज 21 अगस्त, 2019 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 12.24 बजे से शुरू होगा और यह 02.01 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की यह षष्ठी तिथि है।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कभी नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.57 बजे और सूर्यस्त शाम 06.51 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.33 बजे से 3.25 तक होगा। वहीं, अमृत काल 4.55 PM से 6.40 तक होगा। आईए, नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर12.30 PM से 02.06 PM
पटना11.52 AMसे 01.58 PM
लखनऊ12.09 PM से 01.46 PM
नई दिल्ली12.24 PM से 02.01 PM
मुंबई 12.42 PM से 02.16 PM
उज्जैन12.30 PM से 02.05 PM
कोलकाता11.40 PM से 01.15 PM


 

Web Title: aaj ka panchang in hindi 21st August 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे