आज का पंचांग: साल के पहले चंद्र ग्रहण पर आज दिल्ली में कब से है राहु काल, पढ़ें 10 जनवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2020 07:40 AM2020-01-10T07:40:41+5:302020-01-10T07:40:41+5:30

आज साल का पहला चंद्रग्रहण है। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.08 बजे से 12.49 बजे तक का है।

aaj ka panchang 10 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool | आज का पंचांग: साल के पहले चंद्र ग्रहण पर आज दिल्ली में कब से है राहु काल, पढ़ें 10 जनवरी का पंचांग

आज का पंचांग: साल के पहले चंद्र ग्रहण पर आज दिल्ली में कब से है राहु काल, पढ़ें 10 जनवरी का पंचांग

Panchang 10th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 10 जनवरी, 2020 का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमारात 12.50 तक है। इसके बाद माघ माह शुरू हो जाएगा। साथ ही आज ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 11.10 बजे से शुरू होगा और ये 12.28 बजे तक रहेगा।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.08 बजे से 12.49 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.15 बजे और सूर्यास्त शाम 05.42 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.13 बजे से 2.55 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल
शहर             राहु काल 

जयपुर           11:15 AM से 12:34 AM
पटना            10:37 AM से 11:57 AM
लखनऊ       10:54 AM से 12:14 PM
भोपाल          11:07 AM से 12:28 PM
मुंबई            11:23 AM से 12:46 PM

Web Title: aaj ka panchang 10 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे