लाइव न्यूज़ :

16 जुलाई राशिफल: लापरवाही भारी पड़ सकती है, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

By गुणातीत ओझा | Updated: July 16, 2020 06:18 IST

16 July 2020 Horoscope Today Thursday: हम आपको बता रहे हैं आज 16 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (16 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये गुरुवार 16 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): रुके हुए काम को गति मिल सकती है। नई योजनाओं को जमीनी रूप दे सकते हैं। परिजनों के साथ बातचीत बहुत जरूरी है, संवाद से बेहतर मिलेंगे। खर्च बढ़ने की वजह से आपकी जेब पर बुरा असर पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): काम को लेकर नियमित रहें, यानी दिए हुए समय में कार्य पूरा करने की कोशिश करें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा, अच्छी खबर मिल सकती है। घर की रूपरेखा बदलने का विचार मन में बनेगा। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोग चुनौतियों का डट कर सामना करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): पैसा खर्च करते वक्त बजट को ध्यान में जरूर रखें। अपनी जरूरतों के लिए खुद संघर्ष करें, दूसरे पर आत्मनिर्भरता भारी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अंजान शत्रु काम बिगाड़ सकता है। नये प्रेम प्रसंग परिवार में तनाव का कारण बन सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): बीमारी से निजात मिल सकती है। नए सम्बन्ध लाभप्रद सिद्ध होंगे। व्यस्तता के बावजूद मनोरंजन के लिये समय निकाल लेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छूटे हुए अवसर आज फिर आपके हाथ लग सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): पूरा दिन कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं। दोस्तों में अधिक समय दे सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार में अतिरिक्त निवेश करने की आवश्यकता महसूस होगी। अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। अपने व्यवहार में नम्रता लाना आपके लिये बेहद आवश्यक है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होगा। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। बुजुर्ग परिजनों के साथ गूढ़ विषयों पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गम्भीर रहेंगे। बॉस उच्चाधिकारियों के समक्ष आपका पक्ष लेंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम के प्रति गम्भीरता कम रहेगी। मन में नये किन्तु अव्यवहारिक विचार उत्पन्न होंगे। भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। यदि सम्भव हो तो आज यात्रा न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। बड़े कारोबारी अनुबन्ध होने की सम्भावना है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्बन्ध लाभकारी रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा और तैयारी होगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में आप ज्यादा बेहतर कार्य कर पायेंगे। उच्च पदस्थ लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। घर के लोग आपसे जो उम्मीद रखेंगे आप उस पर खरा उतरेंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): अपनी कार्यपद्धति में बदलाव कर सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से क्षुब्ध हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। दिन काफी अच्छा बीतेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): काम में मन नहीं लगेगा। भोग-विलास और आराम भरा दिन व्यतीत होगा। यदि खुश रहना चाहते हैं तो स्वयं के साथ दूसरों के विचारों को भी महत्व दें। अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। नये सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के जीवन में कुछ शुभ घटित होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख का वातावरण रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग