लाइव न्यूज़ :

12 मई राशिफल: मंगलवार का दिन किसके लिए होगा मंगलकारी और किस पर पड़ेगा भारी-पढ़ें अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2020 06:15 IST

तुला राशि के लोग आज नए कार्य का शुभारंभ करेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन राशि वालों का आज आनंद- प्रमोद में दिन बीतेगा।कर्क राशि वालों को आज मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मेष राशि

व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिएगा, उग्र चर्चा में न उतरें वही आप के लिए हितकारी रहेगा। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। 

वृषभ राशि

शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। 

मिथुन राशि

आज आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे।

कर्क राशि

मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। 

सिंह राशि

फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। 

कन्या राशि

सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को संभवतः टाल दीजिएगा।

तुला राशि

नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। 

वृश्चिक राशि

निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे। 

धनु राशि

कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। 

मकर राशि

वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा।

कुंभ राशि

सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उस के फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी। परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा।

मीन राशि

किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स