लाइव न्यूज़ :

11 जुलाई राशिफलः अचानक आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, राशिफल के अनुसार जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

By गुणातीत ओझा | Updated: July 11, 2020 06:17 IST

11 July 2020 Horoscope Today Saturday: हम आपको बता रहे हैं आज 11 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (11 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये शनिवार 11 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष राशिफल – Mesh Rashifal: आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। लाभ के योग भी बन रहे हैं। समय बर्बाद करने से बचने की जरूरत है। विवाद से बचने की कोशिश करें। धन लाभ भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। वृषभ राशिफल – Vrishabha Rashifal: आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कारोबार के क्षेत्र में नई योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैतृक संपत्ति के संबंध में लंबित मामले का फैसला आपके पक्ष में जा सकता है।

मिथुन राशिफल – Mithun Rashifal: नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। काम में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। बदल के योग बन रहे हैं, आपकी राहें आसान हो सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क राशिफल – Kark Rashifal: नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अड़ियल स्वभाव अपनाए रहे तो किसी से विवाद भी हो सकता है। कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

सिंह राशिफल – Singh Rashifal: आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी। नजदीकी रिश्तों में किसी बात से खटास आ सकती है। आपको सबके साथ प्रेम-भाव बनाकर रखना चाहिए। एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता से मदद मिल सकती है।

कन्या राशिफल – Kanya Rashifal: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देगा, गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद आपको संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।

तुला राशिफल – Tula Rashifal: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कारोबार में अचानक से कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना आपके लिये कारगर साबित होगा।

वृश्चिक राशिफल – Vrishchik Rashifal: आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम रूप देने में सक्षम होंगे। रुके हुए कार्यों में भी प्रगति होगी और परिणाम संतोषजनक रहेगा। आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

धनु राशिफल – Dhanu Rashifal: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए कामों का निपटारा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप के सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

मकर राशिफल – Makar Rashifal: सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस हो सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। बिजनेस में आपको अपने सहयोगी के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। पैसों के मामले में पार्टनर से सलाह लेना बेहतर होगा।

कुंभ राशिफल – Kumbh Rashifal: तनाव आपके दिन के उपर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। आपको कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। घरेलू मोर्चे से निपटने के लिए राजनयिक बनने की कोशिश करें और दार्शनिक दृष्टिकोण अपनाकर वास्तविक दुनिया को उसके वास्तविक परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास करें।

मीन राशिफल – Meen Rashifal: आज का दिन बड़ा ही खास रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस में तरक्की होनी तय है। दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आप सफल रहेंगे। पैसों के मामले में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग