लाइव न्यूज़ :

10 मई राशिफल: एकदंत संकष्टी चतुर्थी आज, जानिए किस राशि के जातकों पर बरसेगी गणपति की कृपा-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2020 06:07 IST

कुंभ राशि वाले आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी।

Open in App
ठळक मुद्देधनु राशि वाले आज के दिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे।तुला राशि वाले आज शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा।

मेष राशि

आज आपको अपने गुस्से काबू में रखने के लिए कहते हैं। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे ये गुस्से निमित्त बन सकते हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। 

वृषभ राशि

कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। 

मिथुन राशि

शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। 

कर्क राशि

आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख- शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। 

सिंह राशि

लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। 

कन्या राशि

आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। 

तुला राशि

शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई- बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएँगे। विदेश से अच्छे समाचार आएँगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

पारिवारिक कलह- द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की सलाह है। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। 

धनु राशि

आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएँगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। 

मकर राशि

अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। 

कुंभ राशि

आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। 

मीन राशि

नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। 

टॅग्स :आज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग