लाइव न्यूज़ :

01 जून राशिफल: आज से शुरू हो रहा है साल का छठा महीना, जानिए कैसा होगा इसका पहला दिन, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2020 06:13 IST

वृषभ राशि के लोग परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएँगे।

Open in App
ठळक मुद्देतुला राशि आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। वृश्चिक राशि के लोग मित्रों, सगे- सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है।

मेष राशि

आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएँ बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।

वृषभ राशि

परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएँगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। 

मिथुन राशि

अत्यधिक भावनाशील आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डवाँडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। 

कर्क राशि

आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दूगना होगा। मन ताजगी और प्रफुलता अनुभव करेगा। मित्रो, सगे- सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। 

सिंह राशि

आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको द्विधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल- मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसनेवाले मित्रों स्नेहीजनों के साथ का संदेश- व्यवहार लाभदायक साबित होगा। 

कन्या राशि

आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार- धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनो के साथ मिलनृ- मुलाकात होगा। 

तुला राशि

आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ झगड़े- फसाद होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

इसके साथ मित्रों, सगे- सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे। शरीर और मन से आप खूब प्रफुलित रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

धनु राशि

आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। 

मकर राशि

बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। 

कुंभ राशि

आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह हैं। झगड़े- विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। 

मीन राशि

स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स