लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे पहले ये काम करना चाहते हैं कपल्स, पढ़िए लव-बर्ड्स के दिल की बात
By मेघना वर्मा | Published: April 24, 2020 02:34 PM2020-04-24T14:34:17+5:302020-04-24T14:34:17+5:30
सोशल डिस्टेंसिंग के टाइम में लोग जहां एक-दूसरे से दूर हैं वहीं लोगों ने अभी से प्लान बना लिया है कि लॉकडाउन खुलने के बाद क्या-क्या करना है।
आज लॉकडाउन का 32वां दिन हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरा देश अपने घरों में कैद होने को मजबूर है। घर में रह-रह कर सभी ऊब चुके हैं। खासकर कपल या लव बर्ड्स इस समय सबसे ज्यादा परेशानी में हैं। कितने ही कपल्स ने लॉकडाउन के बाद क्या करेंगे कहां जाएंगे इस सभी की पूरी प्लानिंग कर ली है।
इस सोशल डिस्टेंसिंग के टाइम में लोग जहां एक-दूसरे से दूर हैं वहीं लोगों ने अभी से प्लान बना लिया है कि लॉकडाउन खुलने के बाद क्या-क्या करना है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस लॉकडाउन में अपने परिवार से दूर हैं कई लोग ऐसे हों जो अपने लव वन से दूर हैं।
आइए आपको बताते हैं कि क्या है वो चीजें जिन्हें कपल करना चाहते हैं-
1. मिलने जाएंगे अपने घर वालों से
बहुत से कपल्स इस समय अपने घर वालों से दूर है। सिर्फ अपने फोन से ही अपने माता-पिता से कनेक्टेड हैं। इसलिए लॉकडाउन खुलने के बाद लोग अपने घरवालों से मिलने जाएंगे। उनका हाल-चाल लेने जाएंगे।
2. होटल में रूम बुक करके कुछ दिन इंज्वॉय करेंगे
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कुछ कपल्स इस लॉकडाउन के बाद कहीं घूमने जाएंगे। जहां होटल में ठहरेंगे और एक साथ टाइम स्पेंड करेंगे। कुछ ऐसे कपल्स भी हैं जो इस समय घर के काम से भी ऊब गए हैं तो लक्जरी होटल में कुछ वक्त बिताना चाहते हैं जहां सारा काम होटल स्टाफ करें।
3 हाउस पार्टी करेंगे
इस बोर लॉकडाउन के बाद कुछ कपल्स हाउस पार्टी भी करना चाहते हैं। लोगों को अपने दोस्तों से मिले एक महीने से ऊपर हो चला है। इसलिए कुछ ऐसे कपल भी हैं जो लॉकडाउन के बाद हाउस पार्टी करना चाहते हैं। मगर ये तभी सही होगा जब सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए।
4. सोशल डिस्टेंसिंग जारी रखेंगे
कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन के बाद भी घर पर रहना चाह रहे हैं। वो सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करना चाहते हैं। ऐसे में वो सिर्फ जरूरी कामों से ही बाहर निकलेंगे। धीरे-धीरे जब कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा वो तभी घरों से निकलना चाहेंगे।
5. जाएंगे डिनर डेट पर
कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो घर का खाना खा कर ऊब चुके हैं। कुछ ऐसे कपल्स हैं जो बहुत दिनों से मिले नहीं हैं। ऐसे में लॉकडाउन खुलने के बात वो एक रोमांटिक सी डिनर डेट पर भी जाना चाहते हैं।
इस समय सभी अपने-अपने लिए लॉकडाउन के बाद किए जाने वाले काम की प्लानिंग कर रहे हैं। मगर ये जरूरी है कि सभी सावधानियों को ध्यान में रखकर कोई भी कदम उठाया जाए। देश में कोरोना का कहर है। लॉकडाउन खुलते ही छोटी सी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है। इसलिए सतर्कता जरूरी है।