लाइव न्यूज़ :

प्रपोज करने से पहले जान लें, ये प्यार है या सिर्फ लगाव, दोनों के बीच होते हैं ये 3 बड़े अंतर

By मेघना वर्मा | Updated: May 22, 2020 16:34 IST

प्यार और लगाव दोनों ही एक-दूसरे से बहुत अलग होते हैं मगर इन्हें समझने में हम अक्सर धोखा खा जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी के प्रति लगाव फील होने का सबसे बड़ा कारण आपका फीजिकली अट्रैक्शन भी हो सकता है।किसी को प्रपोज करने से पहले ये बात अच्छी तरह कंफर्म कर लें कि ये आपका प्यार है या सिर्फ लगाव।

पहली नजर वाला प्यार लाइफ में हर किसी को एक ना एक बार होता जरूर है। किसी को देखकर पूरी लाइफ उसी के साथ बिताने का मन कर जाता है। उसके साथ उठना-बैठना समय बिताना अच्छा लगने लगता है। कभी-कभी तो जल्दबाजी में बात प्रपोज तक पहुंच जाती है मगर क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ और सिर्फ आपका उस व्यक्ति के प्रति लगाव या अट्रैक्शन भी हो सकता है। 

प्यार और लगाव दोनों ही एक-दूसरे से बहुत अलग होते हैं मगर इन्हें समझने में हम अक्सर धोखा खा जाते हैं। किसी के साथ होना और किसी के साथ होकर भी ना होना ये दोनों ही चीजें बहुत अलग हैं। आपको ये समझना होगा कि आप जिसे प्रपोज करने जा रहे हैं आप उनसे प्यार करते हैं या ये सिर्फ शुरुआती अट्रैक्शन हैं। 

कभी-कभी ये लगाव इतना ज्यादा हो जाता है कि लोगों को ये प्यार सा लगने लगता है। आइए आपको बताते हैं प्यार और लगाव में क्या अंतर होता है और आप इसे कैसे समझ सकते हैं-

1. हर वक्त बस बुनते हैं ख्वाब

अट्रैक्शन का सबसे बड़ा सबूत ये  होता है कि आप उस व्यक्ति के बारे में हर वक्त बस सोचते रहें। हर वक्त ख्वाब बुनते रहें। ऐसा होगा या वैसा होगा। ये सिर्फ आपका उनके प्रति ओबसेशन भी हो सकता है। आपका ये विचार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि आप उनके लिए कुछ भी गलत सही करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लगाव आपके प्यार का हिस्सा हो सकता है मगर कभी प्यार नहीं हो सकता। 

2. हो सकता है सिर्फ फिजीकल अट्रैक्शन

किसी के प्रति लगाव फील होने का सबसे बड़ा कारण आपका फीजिकली अट्रैक्शन भी हो सकता है। हो सकता है उस व्यक्ति का स्टाइल स्टेटमेंट या बात करने का तरीका या कोई फीजिकली चीज आपको पसंद आ गई हो। ये अट्रैक्शन कुछ दिनों तक रहता तो है मगर ये लॉग लास्टिंग तक नहीं रह सकता। यहां प्वॉइंट ये है कि इस परिस्थिती में आप  उस व्यक्ति के प्रति किसी ना किसी चीज को लेकर लगाव रखते हैं अनकंडिशन प्यार नहीं करते।

3. अगर ये खत्म हुआ तो...

प्यार और अट्रैक्शन में एक और चीज जो होती है वो ये कि अट्रैक्शन अगर खत्म हो जाए तो बहुत कम ही आप उनके बारे में सोचते हैं। आपके लगाव के खत्म होने के बाद या कुछ समय बाद आपको उस व्यक्ति के प्रति कोई फीलिंग्स नहीं होती। जबकि प्यार में ये बिल्कुल नहीं होता। 

तो किसी को प्रपोज करने से पहले ये बात अच्छी तरह कंफर्म कर लें कि ये आपका प्यार है या सिर्फ लगाव। वरना आपके साथ-साथ आपके पार्टनर पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े