हर लड़की को सताता है इन 5 बातों का डर, दूसरी बात से सहम जाती हैं वो!

By मेघना वर्मा | Published: March 17, 2020 10:34 AM2020-03-17T10:34:22+5:302020-03-17T10:34:40+5:30

दुनिया में महिलाओं के खिलाफ तेजी से बढ़ते अपराध का ही नतीजा है कि उन्हें अपने शारीरिक नुकसान होने का खतरा भी सताता रहता है।

things that every woman is afraid in hindi | हर लड़की को सताता है इन 5 बातों का डर, दूसरी बात से सहम जाती हैं वो!

हर लड़की को सताता है इन 5 बातों का डर, दूसरी बात से सहम जाती हैं वो!

Highlightsइस बात का डर हमेशा महिला के मन में रहता है कि कहीं उसे धोखा ना मिले।शादी के अलावा अपने करियक या अपने सपनों के लिए आगे बढ़ने में उनका परिवार उनसे कहीं पीछे छूट जाता है।

आज के मॉर्डन सोसाइटी में लड़कियां घर के साथ-साथ ऑफिस को भी बखूबी संभाल रही हैं। आज सोसाइटी में महिला जितनी तरक्की कर रही हैं वहीं कहीं ना कहीं महिलाओं को नाकामयाबी का मुंह भी देखना पड़ता है। महिला और पुरुष दोनों को बराबर का दर्जा जरूरी दिया जाता है मगर कहीं ना कहीं लोग इस बात को एक्सेप्ट करने में आज भी पीछे ही हैं। 

मुश्किल परिस्थितियों से हमेशा ही महिला निकलती आई हैं मगर इस स्थिति में अक्सर उनके मन में कुछ अजीब सा डर बना रहता है। कभी खुद को लेकर कभी परिवार वालों को लेकर अगर आप भी महिला हैं तो आप इस डर को अच्छे से समझेंगी। 

आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो बातें जिनका डर हमेशा एक महिला को सताता है-

1. रिश्ता टूटने का डर

इसमें कोई शक नहीं कि लड़की एक रिश्ते निभाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देती है। रिश्ता प्यार का हो या ममता का, दोस्ती का हो या कोई और मगर हम महिला के दिल में ये डर रहता है कि कहीं उसकी किसी हरकत से उसका ये खूबसूरत रिश्ता टूट ना जाए। किसी भी रिश्ते से वो मुंह नहीं मोड़ना चाहती ना उसे खत्म करना चाहती है।

2. धोखा मिलने का डर

इस बात का डर हमेशा महिला के मन में रहता है कि कहीं उसे धोखा ना मिले। शायद यही कारण है कि लड़कियां दिल लगाने या किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करतीं। उन्हें ये डर हमेशा खाता रहता है कि कहीं उन्हें किसी से धोखा ना मिल जाए।

3. गलत समझे जाने का डर

आज भी देश का कुछ हिस्सा ऐसा है जो लड़कियों को ही गलत समझता है। बात कोई भी हो वो हरह चीज का ठीकरा महिला के सिर पर ही फोड़ देते हैं इसलिए महिला को हर बार गलत समझे जाने का डर भी सताता है। सही कहने या करने पर भी उन्हें इस बात का डर सताता है कि कहीं उन्हें गलत ना समझा जाए।

4. शारीरिक नुकसान का डर

दुनिया में महिलाओं के खिलाफ तेजी से बढ़ते अपराध का ही नतीजा है कि उन्हें अपने शारीरिक नुकसान होने का खतरा भी सताता रहता है। अपनी सेफ्टी के लिए वो हर अचूक कदम निभाती हैं मगर फिर भी उनके दिल में कुछ गलत ना हो जाने का डर लगा रहता है।

5. परिवार छूट जाने का डर

शादी के अलावा अपने करियक या अपने सपनों के लिए आगे बढ़ने में उनका परिवार उनसे कहीं पीछे छूट जाता है। इस बात का डर भी हमेशा महिलाओं को सताता है। अपने परिवार के वो इतने निकट रहती हैं इसलिए कभी उससे अलग नहीं होना चाहतीं और यही डर उनके मन को सताता है।

Web Title: things that every woman is afraid in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे