लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इन हैंडसैम अभिनेताओं ने रोमांटिक अंदाज में पार्टनर को किया था प्रपोज, जानिए लिस्ट में कौन है शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 23, 2022 17:55 IST

बॉलीवुड सितारे अक्सर ही किसी न किसी कारणवश चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में सेलेब्स की चाहे कोई फिल्म हो या फिर पर्सनल लाइफ फैंस उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवैसे आए दिन कोई न कोई सितारा अपनी लव लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बना रहता है।फैंस को अपने पसंदीदा सेलेब्स की लव लाइफ के बारे में जानने की काफी दिलचस्पी होती है।

बॉलीवुड सितारे अक्सर ही किसी न किसी कारणवश चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में सेलेब्स की चाहे कोई फिल्म हो या फिर पर्सनल लाइफ फैंस उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। वैसे आए दिन कोई न कोई सितारा अपनी लव लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बना रहता है। इसी क्रम में चाहे बात सैफ अली खान और करीना कपूर खान की हो या फिर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की हो, फैंस को अपने पसंदीदा सेलेब्स की लव लाइफ के बारे में जानने की काफी दिलचस्पी होती है।

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर से पहले सैफ की शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। हालांकि, काफी सालों बाद दोनों अलग हो गए। अमृता के बाद एक्टर की जिंदगी में करीना की एंट्री हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म टशन के सेट पर हुई, जहां करीना और सैफ के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। बता दें कि बेबो को सैफ ने अपने पेरिस वेकेशन के दौरान रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था।

शाहरुख खान और गौरी खान

इस हिट लिस्ट में मशहूर एक्टर शाहरुख खान का जिक्र ना किया जाए तो यह अधूरी सी लगती है। दोनों की लव स्टोरी आज भी कई नए कपल्स के लिए मिसाल के तौर पर पेश की जाती है। मालूम हो, गौरी एक्टर के साथ तब से हैं जब उनके पास कुछ भी नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने गौरी को उनकी कार में प्रपोज किया था, जब वो उन्हें उनके घर छोड़ने जा रही थीं। कार से निकलते समय एक्टर ने गौरी को प्रपोज किया था, जिसके बाद उन्हें लगा था कि वो उन्हें मना कर देंगी। मगर बाद में गौरी ने शाहरुख को 'हां' कह दिया था।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुका ये कपल आज एक हैप्पी लाइफ जी रहा है। बता दें कि ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने अपने होटल की बालकनी में प्रपोज किया था और एक्ट्रेस ने तुरंत हां भी कह दिया था। दोनों ने प्रपोजल के बाद तुरंत सगाई और शादी कर ली थी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचाररिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्सशाहरुख खानऐश्वर्या राय बच्चनकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े