लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: रिश्ते में गंभीरता से लें ये 5 बातें, वरना खराब हो सकती है आपकी ट्यूनिंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2022 15:29 IST

कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि आप अपने ही रिश्ते में कुछ बातों को गंभीरता से नहीं लेते और यहीं आपकी सबसे बड़ी गलती होती है। दूसरों की सलाह लेने से अच्छा है कि आप खुद कुछ बातों को गंभीरता से लेना शुरू कीजिए। अपने पार्टनर से इन चीजों पर चर्चा कीजिए ताकि आपको बाद में किसी भी तरह की मुसीबत का सामना ना करना पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देलाइफ में हर किसी को किसी ना किसी समय पर प्रोत्साहना की जरूरत होती है। गलतफहमी एक ऐसी चीज है जो किसी को भी ले डूबती है। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई आदत नहीं पसंद है तो भी उनसे बात कीजिए।

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते की शुरुआत बेहद खास होती है। किसी के प्यार में पड़कर आप भी खुद को खास और स्पेशल फील करने लगते हैं। हर किसी रिलेशनशिप दूसरे से अलग होता है। ऐसे में ये भी जरूरी है कि लोग अपने रिश्ते को किसी से कम्पेयर करना बंद करें साथ ही अपने रिश्तों में कुछ बातों को गंभीरता से लेना शुरू करें।

कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि आप अपने ही रिश्ते में कुछ बातों को गंभीरता से नहीं लेते और यहीं आपकी सबसे बड़ी गलती होती है। दूसरों की सलाह लेने से अच्छा है कि आप खुद कुछ बातों को गंभीरता से लेना शुरू कीजिए। अपने पार्टनर से इन चीजों पर चर्चा कीजिए ताकि आपको बाद में किसी भी तरह की मुसीबत का सामना ना करना पड़े। 

आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें इग्ननोर करने के बजाए आप इनपर बातें कीजिए ताकि आप पर किसी भी तरह की मुसीबत ना आए।

प्रोत्साहित करिए

लाइफ में हर किसी को किसी ना किसी समय पर प्रोत्साहना की जरूरत होती है। अगर आपका पार्टनर कुछ ऐसे काम कर रहा है जो उनके लिए नया है तो उन्हें प्रोत्साहना जरूर दें। पारेटनर को प्रोत्साहित करने के लिए आप उनकी तारीफ कर सकते हैं साथ ही आप उनके दिल में अपने लिए और जगह बना लेंगे। अगर आपका पार्टनर आपको प्रोत्साहित नहीं करता तो उनसे बात करें और उन्हें इसका महत्व समझाएं।

गलतफहमी है गलत बात

गलतफहमी एक ऐसी चीज है जो किसी को भी ले डूबती है। किसी भी रिश्ते में आपकी गलतफहमी आपको डूबा ले जाएगी। अगर आपके पार्टनर को आपके लिए कोई गलतफहमी है या आपके दिल में उनके लिए कोई गलतफहमी है तो इस बात को नजर अंदाज करने से बेहतर है उस बारे में बात कीजिए।

उनकी आदतों पर बात करें

अगर आपको अपने पार्टनर की कोई आदत नहीं पसंद है तो भी उनसे बात कीजिए। नहीं किसी को बदलना गलत है लेकिन आपको उन्हें ये बताना होगा कि उनकी पर्टिकुलर हरकत या उनकी कोई आदत आपको बिल्कुल पसंद नहीं है। 

बहुत ज्यादा उम्मीद करना है गलत

किसी से बहुत ज्यादा उम्मीद कर लेंगे और वो पूरी नहीं होगी तो आपको ही दुख होगा। इसलिए किसी से भी उतनी उम्मीद ना करें। फिर आपका पार्टनर इंसान है भगवान या रोबोट नहीं कि आपके दिल में क्या चल रहा है वो जान जाए। इसलिए ज्यादा उम्मीद करना आप दोनों के ही रिश्ते के लिए गलत होगा।

रिस्पेक्ट भी जरूरी

हर रिश्ते में रिस्पेक्ट जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर आपको रिस्पेक्ट नहीं दे रहा है या किसी भी तरह से आपको डिस-रिस्पेक्ट फील हो रहा है तो उनसे बात कीजिए और अगर तब भी वो नहीं मानें तो आपको इस रिश्ते के ही बारे में दोबारा सोचना चाहिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े