लाइव न्यूज़ :

शादी का फैसला लेने में हर किसी को लगते हैं इतने दिन, शोध ने पेश किए रिजल्ट

By गुलनीत कौर | Updated: December 20, 2018 12:13 IST

शिकागो की यूनिवर्सिटी में इस शोध को अंजाम दिया गया। शोध में दो हजार लोगों को शामिल किया गया। इनमें विवाहित और अविवाहित दोनों शामिल थे। इन सभी से कुछ सवाल पूछे गए।

Open in App

शादी करना लाइफ का सबसे मुश्किल फैसला होता है। शादी करें या ना करें और कब करें, ये सवाल किसी पहेली की तरह ही होते हैं। इनके बारे में जितना अधिक सोचा जाए, उतना ही मेंटल प्रेशर बढ़ता है। लेकिन अगर आपने एक बार डिसाइड कर लिया कि अब शादी कर लें तो इसके बाद शादी किस्से करें यह सवाल सामने आकर खड़ा हो जाता है। 

अगर आप सिंगल हैं तो यह जिम्मेदारी आपके पैरेंट्स और रिश्तेदारों की बन जाती है। वे आपको लड़के या लड़की की तस्वीरें दिखाना शुरू कर देते हैं। आजकल के डिजिटल मीडिया जमाने में तो सोशल मीडिया प्रोफाइल दिखाई जाती है। इसके अलावा पैरेंट्स फॅमिली फंक्शन में आपको रिश्तेदारों से मिलवाते हैं। ताकि कहीं कोई मैच फिक्स हो जाए।

लेकिन अगर आप सिंगल नहीं हैं, किसी से प्यार करते हैं और रिलेशनशिप में भी हैं, तो उसी से शादी करें या ना करें, सारी कहानी इसी फैसले पर आकर रुक जाती है। एक शोध के मुताबिक लवर से शादी करें या ना करें, इस बात का फैसला लेने में हर व्यक्ति को अधिकतम 6 महीने का ही समय लगता है। 

इसका मतलब है कि अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और जिस क्षण से आपने यह सोचा कि आपको अपने रिश्ते को शादी का नाम देना चाहिए, इसके बाद उसी पार्टनर से शादी करें या ना करें, इस फैसले को पक्का करने में अधिकतम 6 महीने का अवक्त लगता है। क्योंकि इस बीच आप कई बार अपने फैसले पर डगमगाते हैं।

शिकागो की यूनिवर्सिटी में इस शोध को अंजाम दिया गया। शोध में दो हजार लोगों को शामिल किया गया। इनमें विवाहित और अविवाहित दोनों शामिल थे। इन सभी से कुछ सवाल पूछे गए। जैसे कि आपने कभी किसी को डेट किया? क्या आपने उन्हें से शादी की? शादी का फैसला लेने में कितना समय लगा? क्या मुश्किलें आईं? लवर से शादी क्यूं नहीं की? आपके फैसले के पीछे क्या वजह रही?

यह भी पढ़ें: क्या हाइट में छोटी बीवी और लंबे पति की जोड़ी होती है परफेक्ट? जानें शोध ने क्या कहा

इस तरह के तमाम सवालों के बाद अध्ययनकर्ता इस नतीजे पर पहुँचते कि हर व्यक्ति को अपने लवर से शादी करने के फैसले को पक्का करने में औसत 172 दिनों का समय लगता है। यह फैसला कभी भी अचानक नहीं लिया जाता है। और अगर अचानक लिया गया हो तो इसे पक्का करने में कई बार बदलाव आते हैं।

शोध के दौरान जो लोग सिंगल थे उन्हें इस फैसले को लेने में औसत 210 दिनों का समय लगा। इसके पीछे अध्ययनकर्ताओं ने बेहद स्ट्रांग वजह बताई। उनके मुताबिक किसी के साथ रिलेशनशिप शुरू करने के बाद पहले 3 महीने 'हनीमून पीरियड' की तरह होते हैं। इस दौरान आपको पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है। लेकिन इसके बाद धीरे-धीर असलियत सामने आती है। 

तीन महीने के भीतर ही अगर आप शादी के बारे में सोच लें तो तीन महीने बाद आपके फैसले में कुछ बदलाव आना तय है। लेकिन अगर रिश्ता बेहद मजबूत है तो आप इस फैसले को बनाए रखेंगे। रिपोर्ट के अंत में अध्ययनकर्ताओं ने यह सलाह दी कि हर किसी को शादी का फैसला सोच समझकर ही लेना चाहिए। इसमें कभी भी जल्दी नहीं करनी चाहिए। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश