प्यार-व्यार के चक्कर में आप भी तो नहीं हो रहे हैं 'फ्रेंड-जोन'? 5 संकेतों से समझें और पहली फुर्सत में छोड़ दें

By मेघना वर्मा | Published: January 28, 2020 11:41 AM2020-01-28T11:41:10+5:302020-01-28T11:41:10+5:30

आप उनको पसंद करते हैं और उनके साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं मगर वो आपकी सेटिंग अपनी ही बेस्ट फ्रेंड से कर रही हैं तो इस बात से बिल्कुल साफ है कि वो आपमें बिल्कुल इंट्रस्टेड नहीं है।

signs that say she is 'friend-zoning' you in hindi | प्यार-व्यार के चक्कर में आप भी तो नहीं हो रहे हैं 'फ्रेंड-जोन'? 5 संकेतों से समझें और पहली फुर्सत में छोड़ दें

प्यार-व्यार के चक्कर में आप भी तो नहीं हो रहे हैं 'फ्रेंड-जोन'? 5 संकेतों से समझें और पहली फुर्सत में छोड़ दें

Highlightsआप फ्रेंड-जोन हो रहे हैं या नहीं इस चीज का अंदाजा आप कुछ संकेतों से लगा सकते हैं।उनके लिए आप बस उस दोस्त की तरह हैं जिनसे वो हर तरह की बात करना पसंद करती है।

आज के समय में हर दूसरा लड़का फ्रेंड जोन होता है। आप किसी के प्यार में होते हैं लेकिन सामने वाला आपको दोस्त समझकर आपसे सारे काम निकलवा लेता है। इसी को कहते हैं फ्रेंड-जोन। ना जाने कितने ही लड़के-लड़कियां इस जोन के शिकार हो चुके हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें पता भी नहीं चलता और वो फ्रेंड जोन हो जाते हैं। 

हलांकि आप फ्रेंड-जोन हो रहे हैं या नहीं इस चीज का अंदाजा आप कुछ संकेतों से लगा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें समझकर आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपको फ्रेंड जोन किया जा रहा है। 

1. अपने क्रश के बारे में करती है बात

अगर वो आपसे मॉर्निंग रूटीन से लेकर अपने नए क्यूट पड़ोसी तक की बात करती हैं तो आप समझ जाइए आप फ्रेंड-जोन में हैं। उनके लिए आप बस उस दोस्त की तरह हैं जिनसे वो हर तरह की बात करना पसंद करती है। हां इस बात का भी ध्यान दीजिए कि वो आपकी भावनाओं पर कैसे रिएक्ट करती है। अगर वो उन पर हंस देती है तो ये संकेत है कि आपको मूव-ऑन कर जाना चाहिए।

2. कैंसिल करती हैं खुद के बनाए प्लान

अगर आप उनके साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो अगर वो आपमे इंट्रस्टेड होगी तो पूरी तरह आपसे मिलने का प्लान बनाएंगी या उसमें साथ देगी। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करती है बल्कि प्लान कैंसिल भी कर देती हैं तो समझ जाइए आप बुरी तरह फ्रेंड-जोन में फंस चुके हैं।

3. अपनी बेस्ट फ्रेंड से करती है आपकी सेटिंग

आप उनको पसंद करते हैं और उनके साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं मगर वो आपकी सेटिंग अपनी ही बेस्ट फ्रेंड से कर रही हैं तो इस बात से बिल्कुल साफ है कि वो आपमें बिल्कुल इंट्रस्टेड नहीं है। आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप उनके लिए बॉयफ्रेंड मटिरयल नहीं हैं।

4. दूसरे लड़कों को समझने के लिए लेती हैं आपसे मदद

Man Talk या किसी और लड़के से बात करने के लिए अगर वो आपकी मदद लेती है और आप भी उनकी मदद करते हैं तो बस आप पूरी तरह से फ्रेंड जोन के जाल में फंस चुके हैं। ऐसे केस में आपको समझ जाना चाहिए कि वो आपमें नहीं बल्कि सामने वाले में इंट्रसटेड है।

5. वो आपकी 2 AM फ्रेंड नहीं है

कहते हैं प्यार करने वाले दो लोगों के लिए समय कोई मायने नहीं रखता। सामने वाले को कभी भी जरूरत पड़ जाए तो वो अपने पार्टनर को फोन कॉल कर लेता है और सामने वाला अवलेबल होता है। आप भी उनके लिए रात दो बजे भी अवलेबल रहते हैं लेकिन अगर वो आपके लिए अवलेबल नहीं है तो आप बुरी तरह फ्रेंड जोन हैं।

Web Title: signs that say she is 'friend-zoning' you in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे