लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी मिलकर करें ये 4 काम, पाएंगे खुशहाल वैवाहिक जीवन

By गुलनीत कौर | Updated: May 21, 2018 13:10 IST

पत्नियों की कुछ बातों के कारण पति उनसे भावनात्मक रूप से दूर हो जाते हैं। ऐसा करने से बचें और रिश्ते को मजबूत बनाएं। 

Open in App

अक्सर लोग ये कहते हैं कि एक परफेक्ट शादी जैसा कुछ नहीं होता है। कितनी ही कोशिश कर लो, लेकिन वैवाहिक जीवन में पूरी तरह से सुख पाना मुश्किल है। मगर कोशिश करने में क्या हर्ज है? अगर पति-पत्नी चाहें तो अपने शादीशुदा जीवन को खुशियों से भर सकते हैं, उन्हें बस करने होंगे कुछ छोटे-छोटे काम।

1. पति करे सहयोग

अमूमन पतियों की ये आदत होती है कि वे घर के काम में अपनी पत्नी की मदद नहीं करते हैं। बल्कि उसके काम को और भी बढ़ाने में लग जाते हैं। पतियों का यह व्यवहार पत्नियों को ना केवल मानसिक, बल्कि भावनात्मक रूप से भी ठेस पहुंचाता है। खासतौर से वर्किंग वुमन जो कि पूरे सप्ताह घर-ऑफिस को संभालने में लगी रहती है, वह अपने पति से यह आशा रखती है कि वो उसकी मदद करेगा। अगर पति घर के एक-दो कामों में भी पत्नी की मदद कर दी तो इससे पत्नी खुश हो जाती है और दोनों में प्यार बढ़ता है।

2. पति दिल से करें आदर

हाउसवाइफ हो या वर्किंग वुमन, हर पत्नी अपने पति से यह उम्मीद करती हैं कि वह उसकी इज्जत करेगा। घर के बाहर और बंद कमरे में भी उसका सम्मान करेगा। उसकी बात सुनेगा और उसकी सोच की इज्जत करेगा। अगर पति अपनी पत्नी से आदर-सम्मान की उम्मीद रखते है तो उन्ह यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी पत्नी भी इसी सम्मानित व्यवहार की हकदार है।

3. स्पेशल फील कराएं

पति-पत्नी दोनों ही मिलकर जब अपने रिश्ते को सुखी बनाने की कोशिश करते हैं तो ऐसा रिश्ता लंबा चलता है। छोटी-छोटी दिक्कतें हर रिश्ते में आती हैं, लेकिन कुछ कोशिशें करके उसे वापस ट्रैक पर लाया जा सकता है। और इसके लिए पति-पत्नी दोनों को ही कुछ समय के अंतराल पर अपने लाइफ पार्टनर को कुछ ना कुछ सरप्राइज देते रहना चाहिए। उन्हें अपनी बातों और एक्टिविटीज से स्पेशल फील कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें: शादी के पांच साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते में आते हैं ये 7 बड़े बदलाव

4. पत्नियां ऐसा ना करें

पत्नियों की कुछ बातों के कारण पति उनसे भावनात्मक रूप से दूर हो जाते हैं। पत्नियों का पति पर बेवजह शक करना, दोनों के बीच के सीक्रेट्स को अपनी सहेली या अन्य रिश्तेदार से शेयर करना, बात-बात पर उन्हें टोकना, ऐसी कई बातें पतियों को पत्नी से दूर कर देती हैं। ऐसा करने से बचें और रिश्ते को मजबूत बनाएं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े