लाइव न्यूज़ :

सरोज खान की बेटी सुकैना ने किया मां को याद, सिंगल मदर्स को सरोज खान से सीखनी चाहिए ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: July 4, 2020 09:20 IST

बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। श्रीदेवी से लेकर माधुर दीक्षित तक और प्रियंका चोपड़ा की वो डांस गुरू रह चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरोज खान के दुनिया से चले जाने के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।सरोज खान की छोटी बेटी सुकैना ने मां को याद करते हुए उनकी बहुत सी बातें साझा की हैं।

जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से 71 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गईं। पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अपने डांसिंग मूव पर बड़े-बड़े कलाकारों को नचाने वाली सरोज खान बेहद साफ मिजाज की थीं। जो उनके दिल में होता था वही जुबान पर। 41 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। उनके गुजर जाने के बाद उनकी छोटी बेटी सुकैना ने एक इंटरव्यू में कई सारी बातें कही हैं। 

पिंकविला से बातचीत में सुकैना ने बताया कि उनकी मां उनकी हीरो थीं। उनकी जिंदगी पर उनकी मां का प्रभाव सबसे ज्यादा था। सरोज खान ने मां और पिता दोनों का रोल निभाया था। सुकैना ने बताया, 'वो मुझ पर सख्त तो नहीं थीं मगर मुझसे पूरे परफेक्शन की उम्मीद करती थीं।'

सुकैना आगे बोलीं, 'मैं सबसे छोटी थी इसलिए उनका प्यार सबसे ज्यादा मिला। मेरी मां फाइटर थीं। 13 साल की उम्र से लेकर 71 साल तक उन्होंने हमें बेहतरीन जिंदगी देने के लिए सब कुछ किया। उन्होंने कभी कोई शिकायत नहीं की और घर के मर्द की तरह हर जिम्मेदारी उठाई।'

बता दें सरोज खान ने 13 साल की उम्र में शादी की थी और 14 साल की उम्र मे वह मां बन गई थीं। उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और फिर उन्होंने सिंगल मदर की पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए बच्चों की परवरिश की। सरोज खान की तरह हर सिंगल मदर को बच्चे की परवरिश के लिए उनसे सीख लेनी चाहिए। 

1. रहें हमेशा पॉजिटिव

एक सिंगल मदर को सारी जिम्मेदारियां निभानी होती है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव रहना सीखें। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो खुद के अंदर कभी गलत भावना या नेगेटिविटी ना लाएं। इससे आपके बच्चे पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

2. सीखें टाइम मैनेजमेंट

आपको अपने प्रोफेशन पर भी ध्यान देना है और अपने बच्चों पर भी। इसलिए आपको टाइम मैनेजमेंट आना जरूरी है। ऐसा ना हो कि आप सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान दें। अपने बच्चों के साथ वक्त गुजारना बहुत जरूरी है।

3. बच्चों को सिखाएं काम में हाथ बटांना

आप अकेले पूरा घर संभाल रही हैं। बाहर का काम तो हैंडिल हो जाता है मगर घर के काम में आप अपने बच्चों की थोड़ी-थोड़ी मदद ले सकती हैं। इससे आप उनके करीब भी रहेंगी और आप दोनों को एक साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

4. माता-पिता दोनों बनें

अगर आप अपने बच्चे को मां की तरह प्यार कर रही हैं तो उन्हें उनकी गलती पर पिता की तरह डांटना भी आपको आना चाहिए। आप ही को उनका मां-बाप दोनों बनना है इसलिए प्यार के साथ कभी-कभी डांट भी जरूरी है।

टॅग्स :सरोज खानरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े