लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पार्टनर से लड़ाई होने पर खुद को शांत करने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स, मिलेगी शांति

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 23, 2022 12:14 IST

रिलेशनशिप के अप्स एंड डाउन का फर्क इंसान की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग कई सारे टिप्स भी फॉलो करते हैं मगर ये असरदार नहीं होता। अपने गुस्से को शांत करने और खुद पर काबू पाने के लिए जरूरी है कि आप खुद के मन और दिमाग पर भी काबू पाएं।

Open in App
ठळक मुद्देलड़ाई-झगड़े के समय कोई ऐसी बात ना करें जिसके बारे में बाद में आपको पछताना पड़े।लड़ाई के बाद कुछ भी करने से पहले थोड़ा ठंडे दिमाग से सोचें।

Relationship Tips: हर रिश्ते में थोड़ी-बहुत नोकझोंक होना आम बात है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच कभी न कभी किसी बात को लेकर लड़ाई हो जाती होगी। हालांकि, अक्सर ये तकरार इतनी बढ़ जाती है कि पार्टनर एक-दूसरे से बोलना तक छोड़ देते हैं। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो गुस्से में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। 

रिलेशनशिप के अप्स एंड डाउन का फर्क इंसान की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग कई सारे टिप्स भी फॉलो करते हैं मगर ये असरदार नहीं होता। अपने गुस्से को शांत करने और खुद पर काबू पाने के लिए जरूरी है कि आप खुद के मन और दिमाग पर भी काबू पाएं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने गुस्से पर और खुद को शांत कर पाएंगे। नीचे दिए हुए टिप्स को आप भी अपनाकर खुद का नुकसान होने से बचा सकते हैं। 

कुर्सी लीजिए और बैठिए

जिस समय आप दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हो रहा हो तो आप सबकुछ भूल जाते हैं। गुस्सा इतना चरम पर होता है कि आपको उसके आगे कुछ भी याद नहीं रहता। ऐसी परिस्थिती में एक कुर्सी खींचिए और बिल्कुल चुप होकर वहां बैठ जाइए। लम्बी सांस लीजिए और शांत रहिए।

खुद के बारे में सोचिए

लड़ाई के बीच आप खुद के बारे में सोचना भूल जाते हैं। इसलिए जब आप लड़ रहे हों तो पहले बैठें इसके बाद अपने दिल के बारे में सोचें। जो भी गलत हुआ है उसके बारे में सोचिए लेकिन अपने बारे में भी सोचिए। इस लड़ाई से क्या फायदा-क्या नुकसान इस बारे में भी सोचना जरूरी है।

थोड़ा शांत होने पर पार्टनर के बारे में सोचें

जिनसे आप अभी-अभी लड़ रहे थे वो आपका प्यार हैं। आपकी और उनकी ढेरों यादें आप दोनों की मेमोरी इन सब को याद कीजिए। सोचिए की आपसे लड़ने के बाद आपका पार्टनर भी आप ही की स्थिति से गुजर रहा होगा। इसलिए खुद पर और खुद की जुबान पर काबू करिए।

अच्छी यादों को फिर से याद कीजिए

आप दोनों की इतनी सारी यादें हैं। आप दोनों ने कितना ही अच्छा वक्त एक साथ बिताया है। आप दोनों ने कितनी ही खूबसूरत रातें एक साथ बिताई हैं। इसलिए लड़ाई के दौरान अपनी साथ की कुछ पुरानी यादों को फिर से याद कीजिए। आप दोनों के बीच इस लड़ाई को थोड़ी देर भूलकर एक-दूसरे के बारे में सोचिए। 

उनकी कुछ पसंदीदा हरकत को याद कीजिए

अक्सर ऐसी कई बातें होती हैं जो आपकी पार्टनर को आपके बारे में बहुत पसंद होती है। लड़ाई के समय उन बातों को याद कीजिए। आपका गुस्सा अपने आप शांत हो जाएगा। आप उनकी की हुई कोई क्यूट हरकत या कोई प्यारी चीज को भी याद कर सकते हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: दिनदहाड़े महिला टीचर पर तलवार से हमला, पूर्व प्रेमी निकला कातिल; CCTV में कैद हुआ मंजर

क्राइम अलर्टलिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 दिनों तक लाश के साथ रहा; बॉस से अफेयर के शक में प्रेमी कातिल

क्राइम अलर्टबेंगलुरु में इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 17 बार चाकू घोंपा; अब फरार

भारतपलट गए तेज प्रताप? युवती के साथ रिश्ते वाली फेसबुक पोस्ट पर लालू के बेटे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

क्राइम अलर्टBijnor Murder: मामी के प्यार में पड़ा भांजा, मामा को लगाया ठिकाने; ऐसे हुआ कत्ल की घिनौनी साजिश का पर्दा फाश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब