लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पुरुषों को कभी पसंद नहीं आती ऐसी गर्लफ्रेंड्स, चेक करें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2022 16:38 IST

गर्लफ्रेंड बन जाने के बाद लड़कियां ऐसे कई नखरे करती हैं जो लड़कों को महंगे पड़ते हैं। तो आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से उनके बॉयफ्रेंड उनसे बेहद परेशान होते हैं।

Open in App

Relationship Tips: आजकल हर लड़के को गर्लफ्रेंड बनानी है। इसे मॉडर्न लाइफस्टाइल में दिखावा कह लें या फिर कुछ और, लेकिन गर्लफ्रेंड बनाना एक ट्रेंड बन गया है। जरूरी नहीं कि सभी लड़के इस मकसद से गर्लफ्रेंड बनाते हैं, लेकिन ऐसे लड़कों की तादाद बढ़ गई है जो गर्लफ्रेंड को स्टाइल स्टेटमेंट मानते हैं। जब लड़के ऐसे हैं, तो लड़कियां भी कम नहीं हैं। 

गर्लफ्रेंड बन जाने के बाद लड़कियां ऐसे कई नखरे करती हैं जो लड़कों को महंगे पड़ते हैं। तो आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से उनके बॉयफ्रेंड उनसे बेहद परेशान होते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी कुछ ऐसी ही है तो आप इन बातों को अच्छी तरह समझ पाएंगे।

1. चिपकू गर्लफ्रेंड

कुछ घंटे तो क्या, कुछ देर के लिए भी ऐसे एलाद्कियां अपने बॉयफ्रेंड को अकेला नहीं छोड़ती हैं। ना वो अपने दोस्तों के साथ अकेले में कहीं घूमने जा सकता है और ना ही खुद के साथ अकेले समय बिता सकता है। इस तरह की लड़कियों से परेशान हो जाते हैं लड़के। 

2. शक्की गर्लफ्रेंड

शक का कोई इलाज नहीं होता है, इसलिए अगर आपकी गर्लफ्रेंड शक्की मिजाज की है तो यह आप दोनों के रिलेशनशिप के लिए सही नहीं है। बैठकर उनसे बात करें या फिर कोई फैसला लें।

3. गलती ना मानने वाली गर्लफ्रेंड

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे गलती होते हुए भी गलती नहीं मानते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी ऐसा करती है तो यकीनन ऐसी सिचुएशन आपकी परेशानी को और भी बढ़ा देती होगी। 

4. रोंदू गर्लफ्रेंड

अपनी परेशानी पार्टनर के साथ बांटना अच्छी बात होती है लेकिन कुछ लड़कियों को हर बात में प्रॉब्लम होती है और वे हर छोटी-छोटी बात पर बॉयफ्रेंड के सामने रोने लगती हैं। ऐसी लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रहना लड़कों के लिए मुश्किल हो जाता है।

5. डोमिनेटिंग गर्लफ्रेंड

प्यार से बात मनवाना अलग बात होती है, लेकिन कुछ लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को अपना गुलाम मानने लगती हैं। और हर सही-गलत बात उनसे मनवाती हैं। 

6. इमोशनल ब्लैकमेल करने वाली गर्लफ्रेंड

और अगर बॉयफ्रेंड आसानी से बात ना माने तो इमोशनल अत्याचार कर उससे बात मनवाती हैं। ऐसी लड़कियां लंबे समय तक रिश्ते में टिक नहीं पाती हैं।

7. खर्चीली गर्लफ्रेंड

जब हम किसी को अपना मानते हैं तो उसकी हर चीज पर हमारा हक होता है, उसके पैसों पर भी लेकिन कुछ लड़कियां इस बात का गलत फायदा उठाती हैं। बॉयफ्रेंड की पॉकेट का खया किए बिना उसके पैसों को उड़ाती हैं। ऐसी लड़कियों से दूर ही रहना चाहते हैं लड़के।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े