राशि अनुसार जानें पार्टनर की वो 'बुरी बात' जिसे बदलना है मुश्किल

By गुलनीत कौर | Published: January 28, 2019 05:29 PM2019-01-28T17:29:05+5:302019-01-28T17:29:05+5:30

मिथुन राशि के लोगों को चीजें मैनेज करनी नहीं आती हैं। ये कई तरह के प्लान बना लेते हैं लेकिन उन्हें सफल नहीं बना पाते हैं। एक ही दिन पार्टनर और दोस्तों दोनों के साथ प्लान बना लेते हैं और दोनों को ही पूरा नहीं कर पाते।

One bad thing about partner that is impossible to change according to their zodiac sign | राशि अनुसार जानें पार्टनर की वो 'बुरी बात' जिसे बदलना है मुश्किल

राशि अनुसार जानें पार्टनर की वो 'बुरी बात' जिसे बदलना है मुश्किल

राशि अनुसार आपकी किस राशि के व्यक्ति के साथ बनेगी, अगर यह जाना जा सकता है, तो आप यह भी जान सकते हैं कि आपके पार्टनर के अन्दर वो कौन सी बुराई है जिसे आप चाहकर भी बदल नहीं सकते हैं इस दुनिया में परफेक्ट कोई नहीं है, आप खुद भी नहीं! लेकिन व्यक्ति की उन अनगिनत कमियों में से कौन सी वो कमी है जो आपको सबसे अधिक परेशान करेगी, यह आप राशि अनुसार जान सकते हैं। आइए जानते हैं:

मेष राशि

इस राशि के लोगों में धैर्य की बेहद कमी होती है। इनकी ये बात इनसे जुड़े लोगों को बेहद परेशान करती है। धैर्य की कई के कारण ही ये लोग जिंदगी में कई गलत फैसले लेते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग बेहद केयरिंग मिजाज के होते हैं लेकिन इनका जिद्दी स्वभाव कई बार रिश्ते में समस्याएं पैदा करता है। इन्हें अपने तरीके से हर काम करना पसंद है जिसकी वजह से इनके पार्टनर को दिक्कत होती है।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को चीजें मैनेज करनी नहीं आती हैं। ये कई तरह के प्लान बना लेते हैं लेकिन उन्हें सफल नहीं बना पाते हैं। एक ही दिन पार्टनर और दोस्तों दोनों के साथ प्लान बना लेते हैं और दोनों को ही पूरा नहीं कर पाते।

कर्क राशि

इस राशि के लोग इमोशनल होते हैं। ये इनकी अच्छी बात भे है और बुरी भी। भावनाओं की वजह से ये अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहते हैं लेकिन कई बार इन्हीं भावनाओं को भार बनाकर सिर पर लिए घूमते हैं। 

सिंह राशि

प्यार और केयर के मामले में सिंह राशि के लोग बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन जितना प्यार देते हैं, उतना ही बदले में चाहते भी हैं। पार्टनर अगर इन्हें इग्नोर करे तो इनका 'अहम' जाग जाता है, फिर उसे शांत करना एड़ी-चोटी का जोर लगाने जितना होता है।

कन्या राशि

इन लोगों को सबसे समझदार माना जाता है। ये खुद को और दूसरों को खुश रखने में विश्वास करते हैं। लेकिन पार्टनर अगर आकर किसी बात पर बहस करे तो उसे ठीक नहीं समझते। केवल अपनी समझदारी से चलते हैं। पार्टनर का विचार नहीं सुनते।

तुला राशि

हर चीज को नियंत्रण में रखना चाहते हैं इस राशि के लोग। इनकी लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी, अच्छी चले, इसके तरीके खोजते रहते हैं। लेकिन कई बार इन्हीं उलझनों में बंधे रहते हैं और लाइफ एन्जॉय करना ही भूल जाते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग प्यार और इंटिमेसी के मामले में अपने पार्टनर को कभी निराश नहीं करते हैं। लेकिन इनके दिमाग में क्या चल रहा है, इस बारे में पता लगाना बेहद मुश्किल होता है। ये पार्टनर के बारे में कब, क्या सोच रहे हैं पार्टनर को पता भी नहीं लगता।

धनु राशि

इस राशि के लोग किसी एक चीज पर टिके नहीं रहते हैं। इन्हें लाइफ में हर दिन कुछ नया करना है, इसलिए किसी एक काम या एक ही रिश्ते को लंबे समय तक चलाना इनकी फितरत में नहीं होता। इनके पार्टनर को ही रिश्ते में इंटरेस्ट बनाए रखने के लिए कुछ ना कुछ करते रहना होगा।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को अपने करियर से अधिक लगाव होता है। पार्टनर के नाम वक्त और पकिसा दोनों ही न्योच्छावर करने से पहले कई बार सोचते हैं। आसानी से इनसे खर्चा नहीं कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जवानी में कदम रख रहे लड़के-लड़कियों को कोई नहीं बताता ये 5 जरूरी बातें

कुंभ राशि

इस राशि के लोग सबके बारे में बहुत सोचते हैं। हमेशा अपनी परिवार और दोस्तों से घिरे रहते हैं। इसकी वजह से इनकी रोमांटिक लाइफ खराब होती है। लेकिन फिर भी ये लोग परिवार और दोस्तों का साथ छोड़ने को राजी नहीं होते हैं। 

मीन राशि

इस राशि के लोग अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। लेकिन जिसे भी सच्चे दिल से प्यार करें उसके लिए वफादार रहते हैं। लेकिन हर बात पर बहुत सोचते हैं। इनकी ये बात पार्टनर को परेशान करती है। 

Web Title: One bad thing about partner that is impossible to change according to their zodiac sign

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे