लाइव न्यूज़ :

Mother's Day gift ideas: बजट है सिर्फ 200 रूपये तो पेश हैं 20 गिफ्ट आइडियाज, सब एक से बढ़कर एक

By गुलनीत कौर | Updated: May 8, 2019 12:12 IST

अगर आप स्टूडेंट हैं और मदर्स डे पर आपका बजट 200 रूपये या इससे भी कम का है तो हम आपको बेस्ट गिफ्ट आइडियाज देने जा रहे हैं। इनमें से आप अपनी पसंद का गिफ्ट चुनें और मां को खुश कर लें। 

Open in App

मदर्स डे पर मां और बच्चों के सेलिब्रेशन का दिन है। इसदिन बच्चे अलग तरीके से अपनी मां को खुश करने की कोशिश करते हैं। जिसमें से सबसे कॉमन है उन्हें कोई तोहफा देना। मगर यहां भी उन बच्चों को दिक्कत आती है जो स्टूडेंट हैं और उनकी पॉकेट मनी कम है। ये गिफ्ट देने के लिए बच्चे 200-300 रूपये से अधिक का बजट नहीं बना पाते हैं। मगर इस महंगाई के दौर में इतने में मिलता ही क्या है। अगर आपका भी यही मानना है तो हम आपको बता दें कि मात्र 200 रूपये के बजट में मां को गिफ्ट देने के लिए एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 20 गिफ्ट आइडियाज हैं। इनमें से आप अपनी पसंद का गिफ्ट चुनें और मां को खुश कर लें। 

1) मोबाइल फोन कवर - आजकल बच्चों से लेकर बड़ों, सभी के पास मोबाइल फोन है। आपकी मां के पास भी होगा। तो उन्हें मोबाइल का कवर गिफ्ट करें। आप कस्टमाइज भी ले सकते हैं

2) लिपस्टिक - 200 से 300 रूपये के बजट में कई सारी अच्छी कम्पनी की लिपस्टिक आती हैं। ये लोकल नहीं होती हैं। इसके अलावा आप मदर्स डे ऑनलाइन ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं

3) काजल - आपकी मां काजल लगाती हैं तो आप उन्हें ये भी गिफ्ट कर सकते हैं। काजल के अलावा ऐसी कोई भी कॉस्मेटिक आइटम जो आपको उनके मुताबिक अपने बजट में लगे, तो खरीद लें

4) स्किन केयर प्रोडक्ट - कोई क्रीम या मॉइस्चराइजर जो आपको पता हो कि मां हमेशा इस्तेमाल करती हैं और वह आपके बजट में भी है तो यह भी एक अच्छा मदर्स डे गिफ्ट बन सकता है

5) फोटो फ्रेम - मां के साथ अपनी सबसे अच्छी तस्वीर को प्रिंट कराएं और उसे एक फ्रेम में लगाकर गिफ्ट करें। फोटो फ्रेम आपको 200 रूपये से कम में आसानी से मिल जाएगा

6) किताब - अगर आपकी मां किताबें पढ़ने की शौक़ीन हैं तो उन्हें उनकी पसंद के हिसाब की एक किताब गिफ्ट करें। ऑनलाइन ऑफर मिल जाए तो किताब असती मिल जाएगी

7) कस्टमाइज पेन - पढने के अलावा अगर लिखने का भी शौक है तो पेन गिफ्ट करें। लेकिन साधारण पेन अन्हीं, पेन पर उनका नाम प्रिंट कराकर गिफ्ट करें। ऐसा पेन 200 रूपये तक के बजट में बन जाएगा

8) की चेन - मदर्स डे के मौके पर पास की गिफ्ट शॉप में मां को समर्पित संदेशों वाला केचें मिल जाएगा। आपको अपनी मन के हिसाब से जो सबसे बेस्ट लगे वो ले लें

9) पूजा थाली - अमूमन माओं को पाठ पूजा में काफी दिलाचापी होती है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी उन्हें बेस्ट चाहिए। तो मुमकिन है कि पूजा थाली उन्हें पसंद आए

10) भगवान की मूर्ति/तस्वीर - आजकल गिफ्ट शॉप पर श्रीकृष्ण, गणेश की बेहद क्यूट मूर्तियां मिलती हैं। ये बजट में भी होती हैं। ये आप मां को गिफ्ट कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: मदर्स डे कार्ड पर मां के नाम लिखें ये प्यार भरे संदेश, एक सुंदर कविता भी करें शामिल

11) कप सेट - महिलाओं को अपनी किचन में कप सेट की कलेक्शन करना बेहद पसंद होता है। ये जितने भी हों उन्हें कम लगते हैं। तो यह भी एक गिफ्ट बन सकता है

12) ईयरिंग - अगर आपकी मां आर्टिफीशियल जूलरी पहनती हैं तो आप उनके लिए ईयरिंग ले सकते हैं। 200 रूपये के बजट में अच्छा सेट मिल जाएगा

13) कॉस्मेटिक पाउच - मां के कॉस्मेटिक सामान को रखने के लिए अगर उनके पास कोई अच्छा पाउच नहीं है तो उन्हें ये भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस गिफ्ट को रोजाना इस्तेमाल कर वे आपके याद करेंगी

14) छोटा पर्स - 200 रुपये में हैंडबैग तो नहीं आएगा लेकिन छोटा वॉलेट मिल सकता है। इसमें आप ऑनलाइन ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं

15) विंड चाइम - महिलाओं को घर की सजावट से जुड़ी चीजें खरीदने का बेहद शौक होता है। इसलिए मां को सुन्दर-सा विंड चाइम तोहफे में देना एक अच्छा ऑप्शन है

16) फॅमिली गेम - एक मां पूरे परिवार को एक साथ बांधकर रखना पसंद करती है और इसमें एक फॅमिली गेम उसकी मदद करे तो वह बेहद खुशी होगी। एक बोर्ड गेम खरीदें और रोजाना रात को पूरा परिवार मिलकर उसे खेलें

17) कॉफ़ी कप - मदर्स डे के मौके पर पास की गिफ्ट शॉप में मां को समर्पित संदेशों वाला कॉफ़ी कप आपको आसानी से मिल जाएगा। इसमें आपके बजट के अनुसार भी ऑप्शन मिल सकते हैं

18) जूलरी बॉक्स - अगर आपकी मां को जूलरी कलेक्शन का शौक है और उनके पास ढेरो जूल्स्री भी है तो उसे रखने के लिए क्यूट-सा जूलरी बॉक्स दें

19) साड़ी ब्रोच - अगर आपकी मां रोजाना साड़ी बांधती हैं तो उनके लिए साड़ी को टिकाए रखने में इस्तेमाल होने वाला साड़ी ब्रोच लें। ये अलग अलग दाम और डिजाईन में आता है। आप एक से अधिक भी ले सकते हैं

20) हैंड मेड कार्ड - ऊपर दी लिस्ट में कुछ भी समझ ना आए तो मार्केट जाकर कार्ड बनाने वाला पेपर और कुछ रंग खरीद लाएं। घर पर ही रखी चीजों को इस्तेमाल करके गिफ्ट कार्ड बनाएं। ये सबसे सस्ता पड़ेगा

टॅग्स :मदर्स डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHappy Mother's Day Wishes: या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता?, मातृ दिवस के अवसर पर सभी मातृ शक्ति का वंदन-अभिनंदन, पढ़िए ये कविता

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

भारतMother’s Day 2024: जानिए मदर्स डे का इतिहास, पढ़िए मां पर लिखे गए ये खूबसूरत शेर, 12 मई को मनाया जाएगा मातृ दिवस

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े