लाइव न्यूज़ :

आपके पार्टनर में क्या है वो एक खासियत जानें राशि अनुसार

By गुलनीत कौर | Updated: May 7, 2018 09:11 IST

साथी को खूब प्यार करना और उसकी हर छोटी बड़ी बात का ख्याल रखना सिंह राशि के लोगों की खासियत होती है।

Open in App

आपके पार्टनर की सबसे बड़ी खासियत क्या है? यदि आपसे कोई यह सवाल करे तो जाहिर है कि आप एक से अधिक खासियत ही बताएंगे। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर राशि चिह्न की एक खासियत होती है। एक पार्टनर के रूप में किसकी क्या खासियत होती है, आइए आपको सन साईन के हिसाब से बताते हैं। 

मेष राशि (Aries- 21 मार्च से 19 अप्रैल)

इस राशि के लोग लाइफ में ही नहीं, अपने रिश्ते में भे एजोश भरने में सफल बनते हैं। ये लोग अपने रिश्ते को कभी फीका नहीं पड़ने देते हैं। और अगर कोई बोरियत महसूस भी हो तो उसे अपने आइडियाज से दूर करने में लग जाते हैं।

वृषभ राशि (Taurus- 20 अप्रैल से 20 मई)

प्यार में रोमांटिक माने जाते हैं वृषभ यानी टॉरस राशि के लोग। रिलेशनशिप को रोमांस के साथ खुशनुमा बनाना इनकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है। और इस रोमांस को बनाए रखने के लिए ये लोग हर वीकेंड एक खास प्लान के साथ आते हैं। 

मिथुन राशि (Gemini- 21 मई से 20 जून)

इस राशि के लोग बातूनी माने जाते हैं और रिलेशनशिप को भी ये लोग अपनी बातों से दिलचस्प बनाए रखने की कोशिश करते रहते हैं। इनके साथ रहते हुए इनका पार्टनर कभी बोरियत महसूस नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद किस राशि का होता है कैसा हाल, जानें

कर्क राशि (Cancer- 21 जून से 22 जुलाई)

इस राशि के लोग इमोशनल होते हैं और ये समझते हैं कि एक रिश्ते की सबसे बड़ी जरूरत होती है एक दूसरे के लिए सुख-दुःख का सहारा बनाना। परिस्थिति कैसी भी हो, ये लोग अपने पार्टनर को कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं।

सिंह राशि (Leo- 23 जुलाई से 22 अगस्त)

साथी को खूब प्यार करना और उसकी हर छोटी बड़ी बात का ख्याल रखना सिंह राशि के लोगों की खासियत होती है। ये लोग अपने पार्टनर को एक बच्चे की तरह दुलार करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग जब सच्चे प्यार में पड़ते हैं तो उसे दुनिया से छिपाने की बजाय सभी में बताना पसंद करते हैं। 

कन्या राशि (Virgo- 23 अगस्त से 22 सितम्बर)

इस राशि के लोग अपना सारा समय, दिमाग, मन अपने पार्टनर की ओर लगा देते हैं। अपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखने की कोशिश करते रहते हैं। उन्हें क्या पसंद है, क्या नहीं पसंद, किस चीज की जरूरत है, हर बात की खबर होती है इन्हें।

यह भी पढ़ें: प्यार में किसके साथ बनेगी परफेक्ट जोड़ी, जानें ज्योतिष की बारह राशियों से

तुला राशि (Libra- 23 सितम्बर से 23 अक्टूबर)

तुला राशि के लोग जीवन के हर क्षेत्र को बैलेंस बनाए रखने की कोशिश में रहते हैं। प्यार में भी इनका कुछ ऐसा ही रवैया होता है। जब इन्हें लगने लगे कि रिश्ता कमजोर पड़ रहा है तो अपनी समझदारी से उसे सही रास्ते लाने की कोशिश करते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio- 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

इस राशि के लोगों पर उनके पार्टनर आंख मूंदकर विश्वास कर सकते हैं। ये लोग दिल के साफ, सच्चे और ईमानदार होते हैं। भले ही दिल की हर बात पार्टनर से शेयर ना करें, लेकिन उसे धोखे में रखने का ख्याल कभी अपने मन में नहीं लाते हैं। 

धनु राशि (Sagittarius- 22 नवंबर से 21 दिसम्बर)

खुशमिजाज धनु राशि के लोग अपने हंसते-खेलते व्यवहार से रिश्ते को भी खुशियों से भरने की कोशिश करते हैं। लाइफ को पॉजिटिव नजरिए से जीने वाले धनु राशि रिलेशनशिप में कुछ भी नेगेटिव नहीं होने देते और अगर कुछ गलत हो तो उसे वापस सही करने के बाद ही सांस लेते हैं।

यह भी पढ़ें: आपका राशि चिह्न खोज सकता है आपके लिए 'परफेक्ट सेक्स पार्टनर'

मकर राशि (Capricorn- 22 दिसम्बर से 19 जनवरी)

प्यार के रिश्ते में मकर राशि के लोगों के लिए अगर कुछ अहमियत रखता है तो वह है केवल अपने पार्टनर की खुशी और उसे पाने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। प्यार इनके लिए कोई दो दिन का खेल नहीं है, इसलिए ये इस रिश्ते को केवल उसी के साथ जीना चाहते हैं जो इन्हें पूरी तरह से समझे।

कुंभ राशि (Aquarius- 20 जनवरी से 18 फरवरी)

प्यार में सच्चे और ईमानदार होते हैं कुंभ राशि के लोग। पार्टनर की ख्वाहिश और उसकी पसंद को ध्यान में रखते हुए ही फैसले लेते हैं। बिना पार्टनर की सलाह के कुछ भी करना पसंद नहीं करते हैं। 

मीन राशि (Pisces- 19 फरवरी से 20 मार्च)

प्यार में मीन राशि के लोग अपने पार्टनर पर जरूरत से अधिक दयालु रहते हैं। खुद से भी पहले उनके बारे में और उनकी जरूरत के बारे में सोचते हैं। भले ही खुद परेशानी में हों, लेकिन पार्टनर को मुसीबत से बाहर लाना है यह इनकी लिस्ट में टॉप पर होता है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े