लाइव न्यूज़ :

मई में जन्मे लोगों की 7 खास बातें, जानिये इस महीने किन-किन महान हस्तियों का हुआ जन्म

By उस्मान | Updated: May 2, 2019 14:40 IST

मई में जन्मे लोग यात्रा करना पसंद करते हैं और नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। वे दुनिया को देखना चाहते हैं और विभिन्न संस्कृतियों, इतिहास और निश्चित रूप से कला का अनुभव करना चाहते हैं।

Open in App

आपका जन्म किस महीने में हुआ है, इसके अनुसार भी आपके स्वभाव से संबंधित कई रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म के समय, दिन, महीने, सभी का व्यक्तित्व पर गहरा असर होता है। फिलहाल मई का महीना चल रहा है। ऐसा कहा जाता है कि मई में जन्मे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। वो कड़ी मेहनत करते हैं और योजनाबद्ध तरीके से जीवन जीते हैं। 

क्वीन विक्टोरिया, क्लिंट ईस्टवुड, कार्ल मार्क्स, रविंद्रनाथ टैगोर, सत्यजीत रे, जॉन एफ कैनेडी, आड्री हेपबर्न, मार्क ज़करबर्ग, सनी लियोन, मैल्कम एक्स, डेविड बेकहम, जान वाइने, एंडी मरे, बॉब डिलन, जॉर्ज क्लूनी, मेगन फॉक्स, डेविड एटनबरो, सिग्मंड फ्रायड इत्यादि प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म मई माह में हुआ है। 

1) सेल्फ मोटिवेटेडमई में जन्में लोग सेल्फ मोटिवेट होते हैं। वे शांत स्वभाव होने के साथ परिपक्व व्यक्ति होते हैं और जीवन में अपने उद्देश्य को जानते हैं। वो जो भी सोचते हैं उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसके अलावा वे जिज्ञासु होते हैं। 

2) लोगों का ध्यान आकर्षित करना  हैरानी की बात यह है कि मई में जन्मे व्यक्ति अपने आसपास के लोगों का बहुत ध्यान आकर्षित करते हैं। वे लोगों से अपनी प्रशंसा सुनना और स्नेह पाना चाहते हैं। यही कारण है कि वे कभी भी अकेला महसूस नहीं करते और उन्हें हमेशा कंपनी की जरूरत होती है।

3) जो सोचते हैं, वो पूरा करते हैंमई में जन्मे व्यक्ति योजनाकार होते हैं। वे कभी भी योजना के बिना एक कदम नहीं उठाते हैं। इसके अलावा, वे अपनी सुविधा के अनुसार योजना बनाते हैं। वे दूरदर्शी होते हैं और उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आगे चलकर किसी चीज से नुकसान होगा या नहीं। वे अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक होते हैं।

4) अच्छे पैरेंट्सजब ये लोग परिवार की अहमियत को समझते ही हैं, तो परिवार बनाने में भी अच्छे होते हैं। ये लोग अच्छे पेरेंट्स बनते हैं और अपने बच्चों की बेहतर सीख देते हैं। इसके अलावा उन्हें किसी भी परिस्थिति को मैनेज करना अच्छी तरह आता है। पैसे से लेकर घर-परिवार और सोशल लाइफ, सभी को मैनेज कर लेते हैं।

 5) कला से प्यारमई में जन्में लोग अच्छे जीवन से प्यार करने के अलावा कला और कलात्मक गतिविधियों के साथ-साथ भावनात्मक पक्ष को भी पसंद करते हैं। उन्हें किताबें पढ़ना, साहित्यिक गतिविधियों में हिस्सा लेना पसंद होता है। 

6) घूमना-फिरना है पसंदमई में जन्मे लोग यात्रा करना पसंद करते हैं और नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। वे दुनिया को देखना चाहते हैं और विभिन्न संस्कृतियों, इतिहास और निश्चित रूप से कला का अनुभव करना चाहते हैं। यह उनका जुनून है लेकिन वे यह सब खुद से करना चाहते हैं। जब वे यात्रा करते हैं, तो वे अपना पैसा खर्च करते हैं।  

7) गुस्सा है कमजोरीमई में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी परेशानी उनका अचानक मूड का बदलना है। यह जान पाना कई बार मुश्किल हो जाता है कि इन लोगों का क्या मूड चल रहा है। कभी भी गुस्सा या उदासी इन्हें घेर लेती है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े