क्या आपका क्रश चाहने लगा है आपको? उनकी इन 5 बातों पर जरूर करिए गौर-मिल जाएगा जवाब

By मेघना वर्मा | Published: March 19, 2020 10:52 AM2020-03-19T10:52:29+5:302020-03-19T10:52:29+5:30

आप भी अपने क्रश के दिल की बात जानना चाहते हैं तो उनकी कुछ बातों पर गौर जरूर कीजिए।

how do i know that my crush likes me back, igns Your Crush Likes You | क्या आपका क्रश चाहने लगा है आपको? उनकी इन 5 बातों पर जरूर करिए गौर-मिल जाएगा जवाब

क्या आपका क्रश चाहने लगा है आपको? उनकी इन 5 बातों पर जरूर करिए गौर-मिल जाएगा जवाब

Highlightsजब आपका क्रश आपको लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हो जाए तो समझिए वो आपके अपने दिल के बहुत करीब मानता है।जब आप किसी से प्यार करते हैं तो वो आपकी प्रायोरिटी बन जाते हैं।

आपको किसी पर क्रश है तो उसकी छोटी-छोटी चीजें आप नोटिस करने लगते हैं। उसके कपड़ों से लेकर खाने की फेवरेट चीजों तक हम ध्यान देने लगते हैं। आपका क्रश आपको चाहता है या नहीं इस बात को जानने के लिए आपका दिल बेकरार जरूर रहता है। 

आप भी अपने क्रश के दिल की बात जानना चाहते हैं तो उनकी कुछ बातों पर गौर जरूर कीजिए। हो सकता है आपका क्रश अपने प्यार का इजहार आपसे ना कर रहा हो मगर दिल ही दिल में आपको चाहने लगा हो तो आप उनकी कुछ आदतों या कुछ बातों से जान सकते हैं कि वो आपसे प्यार करते हैं या नहीं।

जरूर ध्यान दीजिए ये बातें

1. जब आप हो उनकी प्रायोरिटी

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो वो आपकी प्रायोरिटी बन जाते हैं। अगर आप भी इन दिनों अपने क्रश की प्रायोरिटी बन गए हैं तो आप समझ लीजिए आपका क्रश आपके करीब आ रहा है। हो सकता है आपसे पहले वो ही आपकसे प्यार का इजहार कर ले।

2. जब अपनी फीलिंग के बारे में आपसे बात करो

दो लोग जब प्यार में होते हैं तो अपनी फीलिंग शेयर करते हैं। अपने इमोशन्स वो सामने वाले से शेयर करते हैं। अपने दिल के करीब की या अपने परिवार की सबसे निजी बातें जब वो आपसे करने लगें तो समझिए वो आपको अपने बहुत क्लोज मानते हैं।

3. जब आपके साथ करने लगें फ्यूचर प्लान

आप तो अपने क्रश के साथ फ्यूचर प्लान करते ही हैं मगर आपका क्रश भी आपके साथ फ्यूचर प्लान करने लगे तो बात बन गई समझिए। साथ में घूमने के साथ साथ रहने का भी प्लान बना लीजिए।

4. आपको लेकर हों प्रोटेक्टिव

जब आपका क्रश आपको लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हो जाए। आपके खाने से लेकर आपके ट्रैवलिंग और आपकी सेफ्टी तक का ख्याल रखने लगे तो समझिए आप उनके दिल के बहुत करीब हैं।

5. जब आपसे अपनी जिंदगी में एडवाइज लेते हों

अपनी पर्सनल लाइफ में किसी का इंटरफेयर हमें पसंद नहीं होता लेकिन जब आपका क्रश आपसे एडवाज लेने लगे तो समझिए वो आपको उनके बहुत करीब मानता है। 

Web Title: how do i know that my crush likes me back, igns Your Crush Likes You

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे