लाइव न्यूज़ :

शादीशुदा जिंदगी में कभी ख़त्म नहीं होगा रोमांस अगर पति-पत्नी करेंगे ये 10 काम

By गुलनीत कौर | Updated: June 13, 2019 09:41 IST

एक दूसरे के विचारों का पूरा सम्मान करें। जहां विचार पसंद ना आए साथ में बैठकर बात करें। झगड़ा ना करें। झगड़े रोमांस को खत्म करते हैं लेकिन बात करने से रोमांस बना रहता है

Open in App

पति पत्नी के लिए शादी तब बोरिंग हो जाती है जब रोमांस ख़त्म हो जाता है। रोमांस दोनों को एक दूसरे से बांधे रखता है, एक दूसरे के लिए आकर्षित करता है लेकिन इसकी कमी शादी को बस एक रिश्ता बनाकर रख देती है जो दोनों को एडजस्टमेंट के साथ निभाना है। कुछ ही दिनों में यह रिश्ता बोरियत से भर जाता है और दोनों के लिए बोझ बन जाता है। ऐसा आपके साथ ना हो इसलिए आप दोनों मिलकर आगे बताए जा रहे 10 काम करें। रोमांस वापस लौट आएगा और कभी नहीं जाएगा।

1) जितना संभव हो एक दूसरे के साथ वक्त बिताएं। सुबह नाश्ते के समय या फिर रात में साथ डिनर करते हुए, वक्त बिताएं, बातें करें। कुछ भी बात करें, लेकिन एक दूसरे से दिन में कम से कम एक घंटा बात करें

2) एक दूसरे को समझें और एक दूसरे की मुश्किलों का हल निकालें। ध्यान दें कि पार्टनर किसी परेशानी में तो नहीं, ऐसे में उसकी मदद करें

3) एक दूसरे के विचारों का पूरा सम्मान करें। जहां विचार पसंद ना आए साथ में बैठकर बात करें। झगड़ा ना करें। झगड़े रोमांस को खत्म करते हैं लेकिन बात करने से रोमांस बना रहता है

4) हर काम मिलकर करें। सभी काम नहीं तो कम से कम जिन कामों को आप मिलकर कर सकते हैं वे कपल की तरह करें। इस तरह साथ वक्त बिताने का मौक़ा मिलेगा और आप दोनों करीब आएँगे

5) कभी कभी पार्टनर को सरप्राइज दें। इससे उसे खुशी मिलेगी और इमोशनल लेवल पर वह आपके करीब आएगा। ये छोटी कोशिशें रिश्ते में रोमांस को वापस लाती हैं

6) पार्टनर को कहीं बाहर ले जाएं, उनके साथ वक्त बिताएं। सिर्फ पति ही नहीं, पत्नियां भी अपने पति को कहीं घुमाने का प्लान बनाएं, उन्हें स्पेशल फील कराएं

7) पार्टनर के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करें। हर समय पति पत्नी की तरह बात करने की बजाय दोस्तों जैसा बर्ताव भी करें। ये रिश्ते की टेंशन को कम करता है

8) किसी तीसरे के सामने पार्टनर की शिकायत या कोई गलत बात ना करें। ऐसा करके आप पार्टनर को दुख देते हैं और प्यार कम होने लगता है

9) पार्टनर की बड़ी ही नहीं, छोटी जरूरतों का भी ध्यान रखें। बीमारे एके सामय उसका ख्याल रखें, उसके आसपास रहें। यह प्यार बढ़ाता है

10) इमोशन के साथ शारीरिक जुड़ाव भी बनाए रखें। वक्त ना मिलने पर भी वक्त निकालें। सिर्फ बंद कमरे में सेक्स हो यह जरूरी नहीं, प्यार से पार्टनर को किस करना भी रोमांस जगाता है

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े