जब होता है किसी पर क्रश तो करने लगते हैं ये अजीबोगरीब काम

By मेघना वर्मा | Published: July 14, 2020 06:14 AM2020-07-14T06:14:49+5:302020-07-14T06:14:49+5:30

क्रश को इम्प्रेस करने के चक्कर में या उनका ध्यान अपनी तरफ खींचने के चक्कर में हम अक्सर ऐसी गलती कर जाते हैं। 

embarrassing things do when have a crush on someone | जब होता है किसी पर क्रश तो करने लगते हैं ये अजीबोगरीब काम

जब होता है किसी पर क्रश तो करने लगते हैं ये अजीबोगरीब काम

Highlightsसोशल मीडिया हो या व्हॉट्सएप अपने नये क्रश को हम हर जगह खोजने और ढूंढने लगते हैं। आपको अपने क्रश के बारे में सब कुछ पता होता है।

जब हमें किसी पर क्रश होता है या किसी को देखकर दिल धड़कने लगता है तो हम बहुत सी वीयर्ड चीजें करने लगते हैं। कभी उनकी तरफ देखकर गाने गाते हैं तो कभी दूर से उन्हें देखते रहते हैं। कुछ तो ऐसी ऐम्बैरिसिंग की सिचुएशन होती है कि जिसके बाद आपको खुद पर ही गुस्सा आने लगता है। क्रश को इम्प्रेस करने के चक्कर में या उनका ध्यान अपनी तरफ खींचने के चक्कर में हम अक्सर ऐसी गलती कर जाते हैं। 

किसी पर क्रश होना दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग होती है। मन ही मन किसी के बारे में घंटों सोचते रहना। उनके साथ अपना फ्यूचर देखना और भी बहुत सारी बातें हम अपने क्रश से जोड़ लेते हैं। अपने इमोशन को ना चाहते हुए भी हम बाहर लाते हैं और हड़बड़ी में कुछ ना कुछ हरकतें कर जाते हैं। 

आज हम आपको यहां ऐसी ही कुछ चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने क्रश के सामने कुछ ऐसी चीजें करने लगते हैं-

1. हर समय करते हैं उनके कॉल और मैसेज का इंतजार

जब हमें किसी पर क्रश होता है तो हम 24 घंटे अपने क्रश के फोन या मैसेज का इंतजार करते हैं। उनसे हर समय बात करना चाहते हैं। फिर चाहें वो रात के 12 बजे ही क्यों ना हो। इसी लिए हर समय अपना फोन भी चेक करते रहते हैं। अगर किसी अननोन नम्बर से कॉल आ भी जाए तो आपका दिल धड़कने लगता है कि कहीं आपके क्रश ने तो फोन नहीं किया है। 

2. लड़खड़ा जाती है जुबान

बहुत कोशिश के बाद भी अपने क्रश के सामने आपकी जुबान लड़खड़ा जाती है। अपने क्रश के सामने आप कहना कुछ चाहते हैं मगर कहते कुछ और हैं। कभी-कभी तो आप बहुत ज्यादा घबरा भी जाते हैं। इसलिए आपके मुंह से कुछ और ही निकल जाता है। 

3. सोशल मीडिया पर रखते हैं नजर

सोशल मीडिया हो या व्हॉट्सएप अपने नये क्रश को हम हर जगह खोजने और ढूंढने लगते हैं। उनकी प्रोफाइल को चेक करते हैं। इवेन उनकी फोटोज पर कंमेंट किनके-किनके हैं इसे भी चेक करते हैं। 

4. आपको अपने क्रश के बारे में सबसे ज्यादा पता होता है

आपको अपने क्रश के बारे में हर चीज के बारे में पता होता है। किसी भी दूसरे आदमी से ज्यादा आप अपने क्रश के बारे में सबकुछ पता होता है। उन्हें क्या पसंद है खाने में उन्हें क्या अच्छा लगता है। सभी चीज आपको पता होती है।

Web Title: embarrassing things do when have a crush on someone

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे