लाइव न्यूज़ :

भूल से भी अपने बॉयफ्रेंड की ये 4 बातें अपनी दोस्त को ना बताएं

By गुलनीत कौर | Updated: March 8, 2018 16:59 IST

अपने बॉयफ्रेंड के इस तरह के सीक्रेट अपनी बेस्ट फ्रेंड के सामने कभी ना खोलें, ऐसा करने का रिजल्ट होगा बुरा।

Open in App

अक्सर लड़कियां प्यार में पड़ते ही सबसे पहले ये बात अपनी बेस्ट फ्रेंड को बताना पसंद करती हैं। अगर उन्हें किसी लड़के पर क्रश भी होता है तो इसके बारे में अपनी दोस्त से जरूर बात करती हैं। लेकिन क्रश से लेकर लड़के से बात करने और फिर आखिरकार रिलेशनशिप में आने तक, सभी बातें लड़कियों को अपनी बेस्ट फ्रेंड से शेयर करने में बहुत अच्छा लगता है। लेकिन कुछ बातें ऐसी भी हैं जिन्हें लड़कियों को अपनी बेस्ट फ्रेंड को नहीं बताना चाहिए। अपने प्यार के रिश्ते या अपने बॉयफ्रेंड की इन 4 बातों को अपनी बेस्ट फ्रेंड को कभी ना बताएं: 

बॉयफ्रेंड से की गई प्राइवेट बातें

संभव है कि आपका बॉयफ्रेंड कई बार आपको कुछ ऐसी बातें बताता होगा जो वह चाहता है कि आप दोनों के बीच ही सीमित रहें। यह बात आप दोनों के बाद किसी तीसरे को नहीं पता चलनी चाहिए। इस सीक्रेट को आपको बताते हुए वह आपसे यहां वादा भी मांगता है कि इसके बारे में किसी को ना बताएं लेकिन फिर भी लड़कियां अपनी बेस्ट फ्रेंड को ये सब बातें बता देती हैं। याद रखें, कि जब ये बात आपके बॉयफ्रेंड के सामने खुल जाएगी तो ना केवल वह नाराज होगा बल्कि साथ ही उसका आप पर विश्वास भी टूट जायेगा। यह आप दोनों के रिश्ते को कमजोर बना सकता है। 

बॉयफ्रेंड की बुराई ना करें

रिलेशनशिप में परफेक्ट कोई भी नहीं होता है। ना लड़का और ना ही लड़की। दोनों एक दूसरे की अच्छी बुरी बातों को अपनाते हुए ही आगे बढ़ते हैं। हो सकता है कि आपको अपने बॉयफ्रेंड की कई बातें पसंद ना आती हों। कई मुद्दों पर आप दोनों की सोच और पसंद मिलती ना हो लेकिन इन सब बातों के बारे में अपनी बेस्ट फ्रेंड को ना बताएं। ऐसा करके आप स्वयं ही अपने दोस्तों के सामने अपने बॉयफ्रेंड की छवि खराब कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है ऐसी, तो 'लकी' हैं आप

अन्दर की बातें ना बताएं

अगर पहली बार बॉयफ्रेंड के साथ इंटिमेट रिलेशन बनाया है तो जाहिर है कि आपके मन में कई सवाल होंगे, कई बातें होंगी जो आप अपनी दोस्त के साथ शेयर करना चाहती हैं। लड़कियां ऐसी बातें अपनी दोस्त के साथ जरूर शेयर करती हैं लेकिन अगर आप ऐसा कुछ करने जा रही हैं तो ना करें। क्योंकि संभव है कि आगे चलकर अगर आपकी अपनी दोस्त से कभी भी कहा-सुनी होगी तो वो इन्हीं बातों को फैला सकती है। तब शर्मसार होने से अच्छा है कि ये बातें प्राइवेट ही रखी जाएं। 

अपनी खुशी पर कंट्रोल रखें

आपक रिलेशनशिप केवल अच्छा ही नहीं बेहतरीन चल रहा है तो यह एक अच्छा संकेत है। लेकिन अपनी इस खुशी को अपनी सिंगल या दुखी सहेलियों से ना बांटें। हो सकता है कि उन्हें अच्छा ना लगे। संभव है कि आपको खुश देख कर वे भी खुश हों लेकिन ऊपर से दिखाई गई खुशी और दिल से खुश होने में अंतर होता है। कोशसिह करें कि अपनी खुशी को उतना ही जाहिर करें जितने में आपकी दोस्त को कोई परेशानी ना हो। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े