4 अलग साइज़ में आता हैं कॉन्डम, जानें कैसे करें खुद के लिए सही का चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 7, 2019 11:49 AM2019-07-07T11:49:52+5:302019-07-07T11:49:52+5:30

कॉन्डम का साइज़ बड़ा हो तो यह फिट नहीं बैठता, ढीला रहता है जिससे बीच में ही इसके उतर जाने की डर रहता है। लेकिन अगर छोटा हो तो कॉन्डम के फटने का ख़तरा बना रहता है।

Condom Size Chart, How to choose right condom size, condoms has four different sizes and skin type, details inside | 4 अलग साइज़ में आता हैं कॉन्डम, जानें कैसे करें खुद के लिए सही का चुनाव

4 अलग साइज़ में आता हैं कॉन्डम, जानें कैसे करें खुद के लिए सही का चुनाव

खबर का टाइटल पढ़कर हैरानी जरूर हुई होगी। क्यूंकि बहुत कम लोग ये जानते हैं कि कॉन्डम सिर्फ एक नहीं, बल्कि 4 अलग अलग साइज़ में आता है। हर साइज़ को व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से सेट किया जाता है। मगर इस बात से अनजान लोग जीवनभर एक ही तरह के साइज़ का कॉन्डम इस्तेमाल करते रहते हैं।

नतीजा कभी कॉन्डम बड़ा होने की वजह से सही फिट नहीं बैठता, ढीला रहता है और उसके बीच में ही उतर जाने की डर होता है। अगर छोटा हो तो उसके फटने का भी ख़तरा बना रहता है। ऐसे में सही साइज़ चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। मगर कॉन्डम का सही साइज़ क्या है और कैसे अपने लिए परफेक्ट साइज़ चुनें, यह हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

कॉन्डम के 4 साइज़

जिस तरह कपड़े, जूते अलग अलग साइज़ और फिट में आते हैं ऐसे ही कॉन्डम भी अलग अलग साइज़ में आता है। कॉन्डम के 4 साइज़ होते हैं - स्मॉल, मीडियम, लॉन्ग और स्लिम। ये चारों साइज़ पेनिस की लंबी और चौढ़ाई के हिसाब से सेट किए जाते हैं। इसके अलावा किसे कितनी फिटिंग वाला कॉन्डम चाहिए इसका भी ख्याल रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: बोरियत से भरी सेक्स लाइफ में जान भर देंगे ये 3 काम, आज ही करें ट्राई

कैसे चुनें सही साइज़ का कॉन्डम?

सेक्स एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉन्डम का सही साइज़ चुनने के लिए पेनिस का साइज़ मापना ही सबसे आसान और सेफ तरीका है। पेनिस का साइज़ मापने के लिए मेजरमेंट टेप का ही इस्तेमाल करना चाहिए। फ्रंट से पूरे पीछे तक का नाप लें ताकि कॉन्डम पूरे पेनिस को कवर करने लायक हो।

साइज़ लेने के बाद किसी डॉक्टर या सेक्स एक्सपर्ट से ही अपने लिए कॉन्डम का बेस्ट साइज़ पूछें। वे अपने अनुभव से आपको सही साइज़ चुनने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी से पूछने में हिचकिचाहट हो तो अपनी समझ के हिसाब से साइज़ चुनें और ट्राई करें। फिट ना होने पर अलग साइज़ का कॉन्डम खरीदें। इस तरह आप सही साइज़ को चुन पाएंगे। 

कॉन्डम की स्किन का भी चुनाव करें

साइज़ के अलावा कॉन्डम अलग अलग स्किन टाइप में भी आता है। कुल 4 तरह के स्किन टाइप होते हैं - लैम्बस्किन, सिलिकॉन, पॉलियथेरेन और लेटेक्स। इसमें से कौन सा स्किन टाइप सूट करेगा यह केवल ट्राई करने पर भी पता लगता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि ना केवल पुरुष के पेनिस की स्किन, बल्कि महिला के वेजाइना को भी कॉन्डम की स्किन सूट करनी चाहिए।

Web Title: Condom Size Chart, How to choose right condom size, condoms has four different sizes and skin type, details inside

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे