लाइव न्यूज़ :

चंद्र ग्रहण 2020: कुछ ही घंटों में लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, पति-पत्नी भूल कर भी ना करें ये 3 काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2020 15:17 IST

आज लगने वाला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण है। जिसमें सूतक काल मान्य नहीं होता। हलांकि फिर भी लोग कुछ चीजें मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचन्द्र ग्रहण के काल में वैसे तो कई खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए मगर कुछ बातें ऐसी हैं।चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट (सुबह) तक रहेगा।

साल 2020 का दूसरा चन्द्र ग्रहण बस कुछ ही घंटों में लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना बताया जाता है। हर ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। जिसमें कुछ भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। मगर इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

आज लगने वाला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण है। जिसमें सूतक काल मान्य नहीं होता। हलांकि फिर भी लोग कुछ चीजें मानते हैं। सूतक काल में पूजा-पाठ या किसी भी तरह के शुभ कार्य की मनाही होती है मगर इस बार का ग्रहण उच्छाया है इसलिए ये सभी कार्य किए जा सकते हैं। 

क्या है ग्रहण का समय

रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट (सुबह) तक रहेगा। इस ग्रहण को हम अपनी नंगी आंखों से देख नहीं पाएंगे। रात 12 बजकर 54 मिनट पर यह अपनी पूर्ण स्थिति में होगा। इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 धंटे 15 मिनट की होगी। 

चन्द्र ग्रहण के काल में वैसे तो कई खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए मगर कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें एक पति-पत्नी को ध्यान में रखना जरूरी है। खासकर यदि आपकी शादी नई-नई हुई ही है तो भूलकर भी कुछ चीजों को ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें ग्रहण के समय एक पति-पत्नी को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

1. ना बनाएं शारीरिक संबंध

ग्रहण काल में पति-पत्नी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो शारीरिक संबंध ना बनाएं। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय शारीरिक संबध बनाना अशुभ होता है। वहीं वैज्ञानिक रूप से भी इस बात को सही बताया गया है। इनके अनुसार ग्रहण के दौरान शारीरिक संबध बनाने से आपके रिश्ते में बुरा असर पड़ता है।

2. ना करें किसी भी तरह की वाद-विवाद

अक्सर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर नोक-झोक हो जाती है। मगर ध्यान रखें ग्रहण काल के दौरान अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े। ऐसा करना आप दोनों के ही बीच के रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं। 

3. ना खाएं बाहर की बनी कोई भी चीज

ग्रहण काल के दौरान कुछ भी खाने की मनाही होती है। साइंस के अनुसार भी ग्रहण के दौरन कुछ खाना उचित नहीं। इससे हानिकारक तरंगें खाने को दूषित करती हैं। तो अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ बाहर इंज्वॉय करने जा रहे हैं तो बाहर की चीजों को कतई ग्रहण ना करें।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

रिश्ते नाते अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल