Chandra Grahan 2019: चंद्रग्रहण में पति-पत्नी रहें सावधान, भूल से भी ना करें ये 4 काम

By गुलनीत कौर | Published: July 10, 2019 10:17 AM2019-07-10T10:17:34+5:302019-07-16T10:42:05+5:30

चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद शुरू होगा। भारत में चंद्रग्रहण का स्पर्श 16 जुलाई की देर रात 1.31 बजे शुरू होगा और इसका मध्य तीन बजे होगा। ग्रहण का मोक्ष रात 4.30 बजे होगा।

Chandra Grahan 2019: Date, time, Do's and don'ts for husband and wife | Chandra Grahan 2019: चंद्रग्रहण में पति-पत्नी रहें सावधान, भूल से भी ना करें ये 4 काम

Chandra Grahan 2019: चंद्रग्रहण में पति-पत्नी रहें सावधान, भूल से भी ना करें ये 4 काम

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज (मंगलवार, 16 जुलाई) रात लगने जा रहा है। खास बात ये है कि आज ही गुरु पूर्णिमा का भी पर्व है और फिर कल यानी 17 जुलाई से सावन का महीना भी शुरू होने जा रहा है। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भारत में ये चंद्र ग्रहण आधी रात के बाद देखा जा सकेगा और यह बुधवार तड़के 4.30 बजे खत्म होगा। ऐसे में ग्रहण के सूतक के बारे में जान लेना जरूरी है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के कई घंटे पहले से सूतक लग जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही मूर्ति स्पर्श भी वर्जित है।

Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण का सूतक कब आरंभ होगा

चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद शुरू होगा। भारत में चंद्रग्रहण का स्पर्श 16 जुलाई की देर रात 1.31 बजे शुरू होगा और इसका मध्य तीन बजे होगा। ग्रहण का मोक्ष रात 4.30 बजे होगा। यह चंद्रग्रहण भारत में देखा जा सकता है और इसलिए इसका असर पूजा-पाठ के समय पर होगा। पूरे भारत में देखा जा सकने वाला इस खंड ग्रास चंद्रग्रहण की पूर्ण अवधि दो घंटे और 59 मिनट की होगी। भारत में चंद्र 17 जुलाई की सुबह 5।25 बजे अस्त होगा।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण में 12 घंटे और चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस लिहाज से चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को दिन में 4।30 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिये जाते हैं और मूर्ति स्पर्थ की मनाही होती है। सिर्फ धार्मिक रूप से ही नहीं, वैज्ञानिक रूप से भी ग्रहण को बुरा माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण 16 जुलाई को, 1 बजे के बाद गलती से भी न करें ये 4 काम, गर्भवती महिलाएं होशियार

चंद्र ग्रहण का असर

वैज्ञानिकों की मानें तो ग्रहण के समय वातावरण में ऐसी तरंगें पैदा होती हैं जो स्वास्थ्य पर बुरा असर करती हैं। सेहत के साथ ये तरंगें व्यक्ति के व्यवहार में भी बदलाव लाती हैं। गुस्सा और चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है। इसका सबसे बुरा प्रभाव पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है। इसलिए ग्रहण में पति पत्नी को सावधान रहना चाहिए और कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव, पति-पत्नी ना करें ये काम:

1) घर से अकेले ना निकलें

जैसा कि हमें पहले ही बताया कि चंद्रग्रहण के समय वातावरण हमारे अनुकूल नहीं होता है। धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों की राय में किसी भी अनहोनी के होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में पति पत्नी दोनों में से किसी को भी घर से बाहर अकेले नहीं निकलना चाहिए।

2) शारीरिक संबंध ना बनाएं

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के समय शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। मगर वैज्ञानिक रूप से भी इस बात को तवज्जो दी जाती है। वैज्ञानिकों की राय में गरहन के दौरान संबंध बनाना सेहत और रिश्ते दोनों पर बुरा प्रभाव लाता है। व्यवहार में आ रहे बदलाव प्यार के की बजाय गुस्से को जन्म देते हैं, जो कि सही नहीं है।

3) बाहर खाने से बचें 

चंद्रग्रहण के दौरान वौज्ञानिक दृष्टि से भी कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। वातावरण की हानिकारक तरंगें खाने को दूषित कर देती हैं। ऐसे में अगर पति पत्नी एन्जॉयमेंट के नाम पर घर से बाहर निकलकर कुछ खाने समय-पीने का सोच रहे हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें।

4) वाद-विवाद से बचें 

चंद्रग्रहण के समय पति-पत्नी को अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत होती है। जब भी लगे कि दोनों के बीच की बात विवाद में बदल सकती है तो कुछ समय के लिए एक दूसरे से दूरी बना लें। ग्रहण के दौरान आपका बढ़ता हुआ गुस्सा और चिड़चिड़ापन मुद्दे को बढ़ा देगा। फिर परिस्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। 

Web Title: Chandra Grahan 2019: Date, time, Do's and don'ts for husband and wife

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे