आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, 1 बजे के बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम, गर्भवती महिलाएं होशियार

By उस्मान | Published: July 9, 2019 05:12 PM2019-07-09T17:12:46+5:302019-07-16T10:45:48+5:30

Chandra Grahan (Lunar eclipse 2019): ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस दौरान बनाए गए यौन संबंध से कोई बच्चा होता है, तो उसे जीवनभर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Chandra Grahan 2019: things keep in mind while Lunar eclipse, effects of chandra grahan on health and pregnant women and eyes, date, time, myths, images, live images in Hindi | आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, 1 बजे के बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम, गर्भवती महिलाएं होशियार

आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, 1 बजे के बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम, गर्भवती महिलाएं होशियार

Lunar Eclipse 2019: आज यानी 16 जुलाई की रात को साल का दूसरा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) लग रहा है। बताया जा रहा है कि 149 सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा है. भारत में चंद्र ग्रहण रात को 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस आंशिक चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश के कुछ दुर्गम उत्तरी पूर्वी हिस्सों को छोड़ पूरे भारत में देखा जा सकेगा। 

Lunar Eclipse 2019: चद्रग्रहण का समय क्या है

चंद्रग्रहण 16 और 17 जुलाई की मध्य रात्रि में शुरू होगा। भारत में चंद्रग्रहण 16 जुलाई की रात 1.31 बजे से शुरू होगा और ग्रहण का मध्य तीन बजे से होगा। साथ ही ग्रहण का मोक्ष 4.30 बजे होगा। इस खंड ग्रास चंद्र ग्रहण की पूर्ण अवधि दो घंटे और 59 मिनट की होगी। भारत में चंद्रमा 17 जुलाई की सुबह 5.25 बजे अस्त होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले से सूतक लग जाता है। इस लिहाज से चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को दिन में 4.30 बजे से शुरू हो जाएगा।  

धर्म और पंचांग को मानने वाले इस ग्रहण को गंभीरता से देख रहे हैं। इसका कारण यह है कि इस बार ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा में लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे ग्रहणकाल में प्रकृति के तौर पर नुकसान हो सकता है।  

Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण का प्रभाव

चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ग्रहण का असर राशियों और वातावरण पर तो पड़ता ही है, सेहत पर भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान किसी व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस समय पानी पीने की भी मनाही होती है। हालांकि, बीमार लोग या बच्चे इस नियम से बंधे नहीं होते हैं। किसी भी ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी अधिक खतरा होता है, चलिए जानते हैं- 

चंद्र ग्रहण के स्वास्थ्य पर प्रभाव (Harmful effects of Lunar Eclipse on Health and pregnancy)

1) चोट या कट लगने पर ज्यादा खून निकलना जल्दी ठीक नहीं होना

भारत और अमेरिका सहित कई देशों में ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाला कोई हल्का कट या चोट प्रभावित हिस्से पर जिंदगीभर के लिए निशान छोड़ सकती है। इतना ही नहीं चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाली चोट से खून भी ज्यादा निकलता है। इन बातों में कितनी सच्चाई है यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि इस संबंध में अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

2) चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए

हिंदू धर्म में, लोगों का मानना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान, लोगों को सीमित समय के लिए खाने और पीने से बचना चाहिए। यह मिथक प्राचीन काल से प्रचलित है और आज भी कायम है।

3) गर्भवती महिलाएं रहें होशियार

माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के कारण गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान, गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बच्चे को बचाने के लिए घर के अंदर रहने के लिए कहा जाता है। उन्हें तेज वस्तुओं से दूर रहने के लिए भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी नुकीली चीज के संपर्क में आने से बच्चे का जन्म किसी फटे होंठ या जन्म के निशान के साथ हो सकता है। 

4) यौन संबंध से बचें

ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस दौरान बनाए गए यौन संबंध से कोई बच्चा होता है, तो उसे जीवनभर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस बात में कितना दम है, इस संबंध में अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

English summary :
Lunar eclipse 2019: When will the moon eclipse in India? In India, Chandra Grahan 2019 will start between 16 and 17 July ie Tuesday night at 1:30 pm and will remain for 4 to 30 minutes. Those who believe in religion and the almanac are seriously watching this eclipse.


Web Title: Chandra Grahan 2019: things keep in mind while Lunar eclipse, effects of chandra grahan on health and pregnant women and eyes, date, time, myths, images, live images in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे