लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: दीपिका-रणवीर के रिश्ते से आपको भी सीखना चाहिए ये 6 बातें, बन जाएंगे परफेक्ट कपल

By मेघना वर्मा | Updated: January 5, 2020 09:43 IST

साल 2006 में दीपिका पादुकोण ने एक्‍टर उपेंद्र के साथ कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से पर्दे पर एंट्री ली थी। उन्होंने अपनी खूबसूरती के दम पर हर किसी को अपनी तरफ खींच लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआने वाली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के टाइम दीपिका पादुकोण बेहतरीन आउटफिट्स में दिख रही हैं। 10 साल से दीपिका ने इंडस्ट्री को ना सिर्फ बेहतरीन फिल्में दी हैं बल्कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी दीवाना बना रखा है।

दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर लोगों के दिल में राज करने वाली दीपिका के दिल पर रणवीर सिंह राज करते हैं। दोनों को बॉलीवुड का परफेक्ट कपल भी कह सकते हैं। फिल्म हो या कोई इवेंट दोनों एक-दूसरे के प्यार में चूर दिखते हैं। शायद इसीलिए इन दोनों को कपल्स गोल सेट करने का क्रेडिट दिया जाता है। 

दीपिका और रणवीर के अफेयर की चर्चा फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला से ही आने लगी थी। इसके बाद साल 2018 में शादी करके सभी को चौंका दिया। शादी बेहद प्राइवेट तरीके से की गई। इसके बाद ये कपल लोगों का आईडियल कपल बन गया। दीपिका और रणवीर के इसी रिश्ते से हर कपल्स को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 

दीपिका और रणवीर के रिश्ते से आपको भी लेना चाहिए ये इंस्पीरेशन-

1. एक-दूसरे के पास्ट को एक्सेप्ट करें

सभी को पता है कि दीपिका का पास्ट यानी रणबीर कपूर से उनके रिश्ता काफी लम्बे समय से था। जब दोनों अलग हुए तो दीपिका पादुकोण को काफी बड़ा झटका भी लगा था। दीपिका ने कई बार इंटरव्यू में भी इस बात जिक्र किया है कि उनके पास्ट की वजह से वो डिप्ररेशन की भी शिकार हुई थीं मगर रणवीर सिंह से मिलने के बाद वो अपने इस पास्ट से ऊबरीं और रणवीर सिंह ने उनके पास्ट को एक्सेप्ट किया।

2. पब्लिक के बीच ना उछालें पर्सनल बात

शादी से पहले हो या शादी के बाद दीपिका-रणवीर कभी भी उनकी कोई पर्सनल बातें या अपने पार्टनर की पर्सनल बातें किसी भी तरह से पब्लिक के बीच नहीं आने देते। ये एक अच्छे कपल की निशानी होती है। चाहे जितनी भी लड़ाई क्यों ना हो जाए आपको भी अपनी और अपने पार्टनर की पर्सनल बातें कभी किसी को नहीं बताना चाहिए।

3. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का बैलेंस

दीपिका और रणवीर की तरह आपको भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस करना आना चाहिए। ऐसा ना हो कि आप काम में इतने मशगूल हो जाएं कि अपने लव्ड वन को अपना टाइम देना भूल जाएं। 

4. स्पार्क रहेगा मेनटेन

रणवीर सिंह, हमेशा अपना स्पार्क बरकरार रखते हैं। उनका प्यार करने का इजहार, दीपिका को प्यार भरी नजर में देखने का अंदाज सभी को पसंद आता है। आपको भी अपनी लाइफ में ये स्पार्क बनाकर जरूर रखना चाहिए। इससे आप और आपका पार्टनर हमेशा ही एक-दूसरे के करीब रहेंगे।

5. बदलने की ना करें कोशिश

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर में से एक हैं, जिन्हें एक चुलबुला एक्टर भी कह सकते हैं। वहीं दीपिका पादुकोण रियल लाइफ में बेहद शांत हैं। दोनों ने ही एक-दूसरे को वैसे ही एक्सेप्ट किया है जैसे वो हैं। दोनों ने एक-दूसरे को कभी बदलने की कोशिश नहीं की।

एक-दूसरे के कल्चर को पहचानें

दीपिका पादुकोण साउथ इंडिया से आती हैं जब की रणवीर सिंह सिंधी फैमिली से बिलॉग करते हैं। दोनों ने ही एक-दूसरे के कल्चर को एक्सेप्ट किया है। दीपिका-रणवीर की शादी भी दो अलग-अलग रिती-रिवाजों से हुई थी। दोनों ही एक-दूसरे के धर्म की रिस्पेक्ट करते हैं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणदीपिका रणवीर शादीरणवीर सिंहबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े