लाइव न्यूज़ :

पहली डेट पर जा रहे हैं तो सामने वाले से जरूर पूछें ये 5 सवाल, अंडस्टैडिंग होगी मजबूत

By मेघना वर्मा | Updated: July 18, 2020 10:16 IST

डेटिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे आप सामने वाले से कोई ऐसा सवाल ना पूछ लें जिससे वो परेशान हो जाएं या असहज महसूस करने लगें।

Open in App
ठळक मुद्देजब भी आप दोनों मिलें तो आप बातों का सिलसिला उनकी या अपनी हॉबी से शुरू कर सकते हैं। आप दोनों अब एक-दूसरे से जुड़ने जा रहे हैं इसलिए आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में पता होना चाहिए।

आज कल के सोशल मीडिया के जमाने में लोग एक-दूसरे से ऑनलाइन मिलते हैं और इसके बाद डेटिंग पर जाते हैं। जहां वो दोनों ही एक-दूसरे को समझते हैं और उसके बाद ही रिलेशनशिप में आगे बढ़ने का फैसला लेते हैं। इसी डेटिंग में वो सामने वाले के बारे में ना सिर्फ चीजें जानते हैं बल्कि उन्हें समझते भी हैं। 

डेटिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे आप सामने वाले से कोई ऐसा सवाल ना पूछ लें जिससे वो परेशान हो जाएं या असहज महसूस करने लगें। मगर कुछ सवालों को पूछना भी जरूरी होता है। जिससे आपके और उनके बीच की अंडस्टैडिंग सही होती है। 

आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ सवाल बताने जा रहे हैं जिन्हें आप पहली डेट में पूछकर आप दोनों की तालमेल को और बढ़ा सकते हैं-

1. आपको आपकी जॉब पसंद है?

आपका होने वाला आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर अपने प्रोफेशन को लेकर काफी पॉजिटिव रहे। अपनी पर्सनल लाइफ के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी ठीक तरह से मैनेज करे। इन्हीं सवालों के जवाब के लिए आप उनसे उनकी जॉब के बारे में बात कर सकते हैं। या अपनी जॉब के बारे में भी बता सकते हैं। 

2. वीकेंड में क्या करना पसंद हैं?

आप दोनों अब एक-दूसरे से जुड़ने जा रहे हैं इसलिए आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में पता होना चाहिए। इसी के लिए आप उनसे ये सवाल कर सकते हैं कि उन्हें वीकेंड में क्या करना पसंद है। इससे आपको उनकी पसंद का अंदाजा हो जाएगा और उन्हें भी पता चल जाएगा कि आपको वीकेंड में क्या करना पसंद है। 

3. अपने बेस्ट फ्रेंड के बारे में

आप उनके दोस्तों के बारे में भी उनसे बात कर सकते हैं। हां ये जरूर याद रखिए कि आपको उनके दोस्तों को किसी भी तरह जज नहीं करना है। बस आप उनके बारे में बातें पूछें ताकि आपको समझ आए कि सामने वाले को क्या-क्या चीजें पसंद हैं और क्या नहीं।

4. अगर 10 लाख मिले तो आप उसे कैसे खर्च करेंगे

हलांकि आप डेट पर गए हैं किसी तरह के इंटरव्यू पर नहीं मगर फिर भी ये सवाल इसलिए जरूरी है कि आपको पता हो सामने वाला फाइनेंशयली डिसीजन लेने में कैसा है। ऐसा ना हो कि वो सारे गलत डिसीजन लें और आप दोनों की आर्थिक स्थिति सही ना रहे। इसलिए ऐसे सवाल आप मजाक-मजाक में पूछ कर ही उनकी सोच जान सकते हैं।

5. जानें उनकी हॉबीज के बारे में

जब भी आप दोनों मिलें तो आप बातों का सिलसिला उनकी या अपनी हॉबी से शुरू कर सकते हैं। आप उनके उनकी पसंद की चीजें पूछें और उन्हें अपनी पसंद की चीजें बताएं। अगर आप दोनों की बीच चीजें कॉमन होती हैं तो आप उनपर भी बात कर सकते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े