लाइव न्यूज़ :

लड़कों की वे 15 बातें जिनसे 'चिढ़' जाती हैं लड़कियां

By गुलनीत कौर | Updated: February 28, 2018 15:35 IST

एक लंबा मैसेज भेजने के बाद अगर आगे से 'ओके', 'ठीक है', 'हम्म' जैसा रिप्लाई आए तो इसे देख गुस्से से भर जाती हैं लड़कियां।

Open in App

अमूमन हम लोग एक बात सुनते रहते हैं कि रिश्ता प्यार का हो या शादी का, शुरुआती दौर में ही अच्छा लगता है। कुछ दिन पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है, उसकी बातों से लेकर उसकी छोटी-छोटी आदतें हमें अच्छी लगती है। हम उस नयेपन को खूब एन्जॉय करते हैं। लेकिन समय के साथ यह सारी अच्छी बातें एक मौसम की तरह बदल जाती है। कभी सोचा है ऐसा क्यों? दरअसल कुछ समय बिताने के बाद ही हम समझ पाते हैं कि हमारे पार्टनर की अच्छी बुरी आदतें क्या हैं। और हमें उनकी किन बातों से चिढ़ होती है। ये सभी चीजें छोटे छोटे झगड़ों का रूप लेती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बॉयफ्रेंड या पतियों की उन 15 बातों/हरकतों के बारे में जिनसे लड़कियां परेशान हो जाती हैं। 

1. जब किसी बात में लड़कों की दिलचस्पी नहीं होती है तो वे ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे सुन रहे हैं, पर असल में उनका ध्यान कहीं और ही होता है। लेकिन लड़के इस बात से अनजान होते हैं कि उनकी इस हरकत को पलक झपकते लड़कियां पकड़ लेती हैं और गुस्सा हो सकती हैं

2. जैसे ही अपने 'मेल फ्रेंड' के बारे में बात करो तो कुछ लड़के अजीब-अजीब मुंह बनाने लगते हैं। इस बात से चिढ़ जाती हैं लड़कियां। आखिर दोस्त तो दोस्त ही होते हैं, फिर चाहे लड़के हो या लड़कियां, बात करने में क्या दिक्कत है?

3. किनसे बात करें और किनसे बात ना करें, बिना किसी बात को समझे कुछ लड़के अपनी फीमेल पार्टनर पर इससे संबंधित रोक टोक लगाते हैं। यह बात लड़कियों को बिलकुल भी पसंद नहीं आती है

यह भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर वाकई आपकी 'केयर' करता है, इन 5 बातों से पता लगाएं

4. कुछ लड़के अपनी फीमेल पार्टनर की ड्रेस सेंस की तुलना दूसरी लड़कियों से करते हैं। इस बात से अमूमन लड़कियों को चिढ़ हो जाती है लेकिन इनमें से भी कुछ बात को रफा दफा करने के लिए अपने पार्टनर की बात मां ही लेती हैं और उसके कहे अनुसार चलती हैं

5. लड़के खुद तो लड़कियों को हमेशा 'सच' बोलने के लिए कहते हैं, कुछ भी छिपाने से मना करते हैं। जो दिल में है वही उनसे कहो इसकी उम्मीद  करते हैं लेकिन जैसे ही सच बोलो तो उन्हें उससे प्रॉब्लम होने लगती है। फिर वो छोटी सी बात बड़े बवाल का रूप ले लेती है

6. कुछ लड़के पब्लिक प्लेस में अपनी गर्लफ्रेंड से आगे चलते हैं, हाथ पकड़ने से मना करते हैं। इन बातों से भी चिढ़ती हैं लड़कियां

यह भी पढ़ें: अगर आपके रिलेशन में भी हैं ये 7 बातें तो समझें सही इंसान के साथ हैं आप

7. खुद कभी समय से नहीं आते और देरी से आने पर बेवजह के बहाने बताने वाले लड़के लड़कियों को पसंद नहीं होते। जब खुद लड़कों को अपनी पार्टनर का थोड़ा भी वेट करना पड़ जाए तो वे पूरा दिन सुनाते रहते हैं। लड़कों की इस हरकत पर लड़कियों को बहत गुस्सा आता है

8. जब वाकई लड़की परेशान हो, गुस्से में हो तब उसे उसे क्षण रिलैक्स होने के लिए कहना, 'अच्छा कोई और बात करो', ऐसा कुछ कहने से लड़कियां और भी डिस्टर्ब हो जाती हैं

9. एक लंबा मैसेज भेजने के बाद अगर आगे से 'ओके', 'ठीक है', 'हम्म' जैसा रिप्लाई आए तो इसे देख गुस्से से भर जाती हैं लड़कियां। जब उम्मीद की जाए तो आप उनकी पूरी बात पर अच्छी प्रतिक्रिया देंगे लेकिन आप एक छोटा सा मैसेज लिखकर निकल जाएं तो गुस्सा होना तो वाजिब है भाई

यह भी पढ़ें: 9 इशारे जो कहते हैं कि वो आपसे सच्चा प्यार करता है, बस कहने से घबराता है

10. 'मैं कैसी लग रही हूं आज'? इसपर केवल 'नाइस', 'अच्छी' जैसे कमेंट्स देने वाले लड़के लड़कियों को नहीं पसंद। अगर लड़की का पार्टनर हमेशा ही ऐसे जवाब देने लगे तो कुछ समय के बाद वह पूछना ही बंद कर देगी। यानी कि उसे फर्क नहीं पड़ेगा कि आप उसके ड्रेसिंग सेंस से खुश हैं या नाखुश

11. और अगर इसके बाद लड़का कहे कि 'ये कैसे कपड़े पहने हैं', 'उसे देखकर सीखो कि क्या पहनना चाहिए', तब लड़कियों को इतना गुस्सा आता है कि मानो वो उसी क्षण 'विश्व युद्ध' घोषित कर सकती हैं !

12. सीरियस बातों के बीच अचानक मजाक करने वाले लड़के लड़कियों कि हिट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं

यह भी पढ़ें: इन 6 तरीकों से 'बिजी गर्लफ्रेंड' को करें अपनी तरफ अट्रैक्ट

13. अपनी गलती छिपाने के लिए अचानक टॉपिक बदलने पर लड़कियों को गुस्सा आता है। उनकी बात पूरी हो जाए और उनका पार्टनर उन्हें ध्यान से सुने भी, तभी संतुष्ट होती हैं लड़कियां

14. बात बदलने के अलावा बात को दबाने के लिए फ्लर्ट करना या प्यार भरी कोई बात कहना, यह भी लड़कियों को पसंद नहीं होता। वह गुस्से में है, आपसे बात कर रही है और बीच में अचानक लड़के का कहना 'तुम गुस्से में कितनी खूबसूरत लगती हो', 'गुस्से में तुम हॉट लगती हो'। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये आदत बदल लें

15. साथ रहते हुए दूसरी लड़की को 'चेक आउट' करने पर चिढ़ जाती हैं लड़कियां

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े