लाइव न्यूज़ :

जिद्दी लेकिन इमोशनल भी होते हैं मई में जन्मे लोग, जानें इनकी 10 बातें

By गुलनीत कौर | Updated: April 30, 2018 15:24 IST

मई में जन्मे लोगों को खुली आंखों से सपने देखने और फिर उन सपनों को पूरा करने का शौक होता है।

Open in App

हमें खुद से बेहतर कोई दूसरा नहीं जान सकता है। हमें क्या पसंद है, क्या नहीं, कब हम सबसे ज्यादा खुश होते हैं और कब उदास, हमारे बारे ये जानकारी हम खुद ही बेहतर तरीके से बता सकते हैं। लेकिन हमारे जन्म का महीना हमारे बारे में ऐसी बातें बता देता है जो हम खुद भी नहीं जानते। तो अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन मई के महीने में आता है तो जान लें मई में जन्म लेने वाले लोगों की 10 अनजानी बातें: 

1. मेहनती

मई में जन्म लेने वाले लोग मेहनती होते हैं। जिस काम को एक बार करने की ठान लें उसे पूरा करके ही चैन की सांस लेते हैं। और उस काम को सफल बनाने के लिए हर पैंतरा अपना लेते हैं। यही उनका सफलता का एकमात्र मंत्र है। काम करने के लिए अपने कम्फर्ट जों से बाहर आने में ये लोग समय नहीं लगाते हैं।

2. भावुक

मई में जन्मे लोगों की दूसरी सबसे बड़ी खासियत है कि ये लोग बेहद भावुक होते हैं। भावुक होना हमेशा ही बुरी बात नहीं होती है, भावनाओं को समझना और उन्हें महसूस करना एक महत्वपूर्ण बात है। इन लोगों में गुस्सा, प्यार, उदासी, हर तरह की भावना भरमार में होती है। गुस्सा भी जल्दी हो जाते हैं और मनाने पर मां भी जाते हैं। 

3. ठहराव नहीं है

सुबह से लेकर शाम तक इनमें भरपूर एनर्जी देखने को मिलती है। ये लोग कभी थके हुए नहीं मिलेंगे आपको। जब आप कहें तभी काम करने को तैयार हो जाते हैं। इन्हें देखकर ताज्जुब होता है कि अकहिर इनमें इतनी एनर्जी आती कहाँ से है।

4. ट्रेवल से प्यार

घूमना और मौज मस्ती करने से प्यार है इन्हें। नई-नई जगहों पर जाना, वहां की खासियत जानना, नए लोगों से मिलना, नए दोस्त बनाना, ये इनकी छोटी-छोटी बातें हैं जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती है। 

5. जिद्दी

जी हां, ये लोग काफी जिद्दी भी होते हैं। अगर किसी बात पर अड़ गए तो आप कुछ भी कर लीजिये, आप इन्हें मना नहीं पाएंगे। जब आपकी एक भी बात सुनने नहीं वाले। इनकी इसी आदत के कारण कई बार इनके रिश्ते खराब हो जाते हैं।

6. खर्चीले

कुछ लेने का मन है और हाथ में पैसा भी है तो फिर खर्च करने से पहले एक बार नहीं सोचेंगे। लेकिन जब बात पैसे जोड़ने की आए तो इन्हें यह भी अच्छे-से आता है। 

7. इनके सपने

मई में जन्मे लोगों को खुली आंखों से सपने देखने और फिर उन सपनों को पूरा करने का शौक होता है। अगर ये एक बार ठान लें तो उस सपने को सच बनाकर ही रहते हैं। फिर इन्हें को बंदिश, कोई नियम रोक नहीं सकता है।

8. उत्साहित

कोई कहे या ना कहे, ये खुद को ही विश्वास दिलाते रहते हैं कि ये सब कर सकते हैं। इनमें मजबूत दृढ़संकल्प होता है। कार्यो को सफल बनाने के लिए जोस उत्साह और जिस प्रोत्साहन की आवश्यक्ता हमें दूसरों से होती है, इसे ये खुद ही अपने में पैदा कर खुद को प्रोत्साहित करने में सक्षम हैं। 

9. आकर्षण प्रेमी

भीड़ का हिस्सा बनाना है लेकिन 'स्पॉटलाइट' के नीचे रहते हुए। ये चाहते हैं कि इन्हें लोग जाने  समझें और इनके बारे में बातें भी करें। और इसके लिए ये कोशिश भी पूरी करते हैं। अपने विचारों और बातों से दूसरों को आकर्षित करना इन्हें आता है।

10. कला प्रेमी

कला से प्यार करना, कला की कदर करना, ये इनकी तमाम खासियत में से एक है। मई में जन्मे लोगों में एक ना एक छिपी हुई कला होती है जिसे ये समय आने पर लोगों के सामने भी लाते हैं। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े