लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी को लेकर क्यों भिड़े हैं भगवंत मान और अमरिंदर सिंह? जानिए क्या है पूरा मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 4, 2023 11:50 IST

भगवंत मान ने कहा कि वह गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार को पंजाब की जेल में रोक कर रखने के लिए वकील की फीस के रूप में चुकाए गए 55 लाख रुपये की वसूली करेंगे। इसके बाद से ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और अमरिंदर सिंह ने मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भिड़ेसुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी भगवंत मान के खिलाफ मानहानि के केस की धमकी दी 55 लाख रुपये के भुगतान से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं  कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा आमने सामने हैं। पंजाब सरकार ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा को वसूली का नोटिस जारी किया। इसके बाद भगवंत मान ने कहा कि वह गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार को पंजाब की जेल में रोक कर रखने के लिए वकील की फीस के रूप में चुकाए गए 55 लाख रुपये की वसूली करेंगे।

इसके बाद से ही  सुखजिंदर सिंह रंधावा और अमरिंदर सिंह ने मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। रंधावा ने नोटिस की एक प्रति सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि वह भगवंत मान के खिलाफ  "चरित्र हनन" के लिए मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल  बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश में कई मामलों में वांछित है। यूपी की योगी सरकार मुख्तार को वापस लाना चाहती थी लेकिन वह इससे बचने के लिए  जनवरी 2019 से अप्रैल 2021 तक पंजाब रूपनगर की जेल में था। तब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा थे। पंजाब सरकार ने मुख्तार को उत्तर प्रदेश भेजने से मना किया तो यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। 

सुप्रीम कोर्ट में भी पंजाब सरकार ने मुख्तार को यूपी भेजने से रोकने के लिए वकील की फीस के रूप में 55 लाख रुपये खर्च किए। उच्चतम न्यायालय ने पंजाब सरकार को अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया था। अब शुरू हुआ पूरा विवाद इसी 55 लाख रुपये के भुगतान को लेकर है। पंजाब की मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में रखने और दोस्ती निभाने के लिए उसका मुकदमा उच्चतम न्यायालय में लड़ने पर खर्च हुए 55 लाख रुपये का भुगतान पंजाब सरकार के खजाने से नहीं किया जाएगा

भगवंत मान ने कहा है कि यह सरकारी खजाने का दुरुपयोग और जनता के पैसों की लूट है। भगवंत मान का आरोप है कि अमरिंदर सिंह और रंधावा दोनों ने पंजाब की जेल में मुख्तार को सुविधाएं मुहैया कराई थीं।

हालांकि इस पर पलटवार करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि भगवंत मान को ऐसे बयान जारी करने से पहले कानून और जांच की प्रक्रिया के बारे में जान लेना चाहिए। वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भगवंत मान के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है।

टॅग्स :भगवंत मानअमरिन्दर सिंहमुख्तार अंसारीपंजाबसुप्रीम कोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतSupreme Court: बांग्लादेश से गर्भवती महिला और उसके बच्चे को भारत आने की अनुमति, कोर्ट ने मानवीय आधार पर लिया फैसला

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

पंजाब अधिक खबरें

पंजाबPunjab: नशा पदार्थ तस्करी मामले में 'आप' सांसद ने उठाई आवाज, लोकसभा स्थगन का दिया नोटिस

पंजाबPunjab: सीएम भगवंत मान ने 700 से ज्यादा नौजवानों को बाटें नियुक्ति पत्र, देखें

पंजाबपंजाब: लुधियाना में फ्लाईओवर पर तेल से भरे टैंकर में लगी आग, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

पंजाबPunjab Cabinet Reshuffle: सीएम मान ने किया विभागों में फेरबदल, मंत्री हेयर से चार अहम विभाग लिया वापस, इन मंत्री को किया आवंटित, जानें वजह

पंजाबपंजाब सरकार की बड़ी घोषणा, 12710 संविदा शिक्षकों को नियमित किया, सरकारी विद्यालयों के 20000 छात्रों के लिए बस सेवा शुरू