Punjab Cabinet Reshuffle: सीएम मान ने किया विभागों में फेरबदल, मंत्री हेयर से चार अहम विभाग लिया वापस, इन मंत्री को किया आवंटित, जानें वजह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 21, 2023 06:59 PM2023-11-21T18:59:43+5:302023-11-21T19:02:15+5:30
Punjab cabinet reshuffle: मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से खान और भूविज्ञान सहित चार प्रमुख विभाग वापस ले लिए गए।

file photo
Punjab cabinet reshuffle: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया और मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से खान और भूविज्ञान सहित चार प्रमुख विभाग वापस ले लिए गए। एक सरकारी आदेश के अनुसार, हेयर के पास अब सिर्फ खेल एवं युवा सेवा विभाग रह गया है।
आदेश के अनुसार चेतन सिंह जौरामाजरा को खान एवं भूविज्ञान, जल संसाधन और भूमि और जल संरक्षण विभाग आवंटित किए गए हैं। ये विभाग पहले हेयर के पास थे। चेतन सिंह के पास अभी रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी और सूचना और जनसंपर्क विभाग है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग अब मुख्यमंत्री मान देखेंगे। ये विभाग पहले हेयर के पास थे। इससे पहले, जनवरी में मुख्यमंत्री मान ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया था।