लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: BJP कार्यकर्ता की हत्या से गुस्साए अमित शाह, कहा-सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम

By स्वाति सिंह | Updated: June 2, 2018 19:21 IST

गौरतलब है कि दो दिन पहले बीजेपी ने दावा किया था कि उसके कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो (20) की तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हत्या कर दी।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जून: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ता की कथित हत्या के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा 'तृणमूल कांग्रेस की सरकार राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही है।' शाह ने ट्वीट किया 'पश्चिम बंगाल के बलरामपुर में एक और कार्यकर्ता दुलाल कुमार की हत्या के बारे में जानकर दुखी हूं। पश्चिम बंगाल में हो रही यह निर्ममता और हिंसा शर्मनाक और अमानवीय है। ममता बनर्जी की सरकार राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है।' 

उन्होंने कहा, 'मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। मैं बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ दुलाल कुमार के परिवार का दुख साझा करता हूं। ईश्वर उनके परिवार को इस अपूरणीय नुकसान को सहने की शक्ति दे।' पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक व्यक्ति बुधवार को पुरूलिया में एक हाई टेंशन तार से लटका पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। भाजपा इस व्यक्ति को अपना कार्यकर्ता बता रही है। 

गौरतलब है कि दो दिन पहले बीजेपी ने दावा किया था कि उसके कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो (20) की तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हत्या कर दी। उसका शव 30 मई को जिले के बलरामपुर में एक पेड़ से लटका पाया गया था। हालांकि , राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया। 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता कुलकर्णीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब