लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के बाद असम में व्यापम घोटाला, सुरजेवाला बोले- बाजार में पैसे लेकर बेचे गए पेपर

By शीलेष शर्मा | Updated: September 29, 2020 21:03 IST

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 597 पदों के लिए 66000 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और वे परीक्षा  में बैठे लेकिन सारे मामले में ग्रहण उस समय लग गया जब इस परीक्षा के प्रश्न पत्र माफियाओं के ज़रिये खुले आम बाजार में पैसे लेकर बेचे गए। 

Open in App
ठळक मुद्देजिसके तहत 597  पुलिस सब इंस्पेक्टरों की नियुक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी।शिवराज  सिंह चौहान की देख-रेख में व्यापम घोटाला हुआ उसी तरह असम में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल की छत्रछाया में यह घोटाला फलताफूलता रहा।  इस मामले में भाजपा नेता देबन डेका की गिरफ्तारी हुई लेकिन किसी की सिफारिश पर उन्हें रिहा कर दिया गया। 

नई दिल्लीः भाजपा शासित राज्य में भोपाल के बाद असम  से भी व्यापम जैसे घोटाले की खबरें मिल रहीं हैं। यह घोटाला उन नौकरियों  से जुड़ा हुआ है जिसके तहत 597  पुलिस सब इंस्पेक्टरों की नियुक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 597 पदों के लिए 66000 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और वे परीक्षा  में बैठे लेकिन सारे मामले में ग्रहण उस समय लग गया जब इस परीक्षा के प्रश्न पत्र माफियाओं के ज़रिये खुले आम बाजार में पैसे लेकर बेचे गए। 

यह खबर मिलते ही कांग्रेस ने इस मुद्दे को हाथों हाथ उठा लिया और सरकार पर आरोप लगाया कि जिस तरह मध्य प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान की देख-रेख में व्यापम घोटाला हुआ उसी तरह असम में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल की छत्रछाया में यह घोटाला फलताफूलता रहा।  

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि  भाजपा सरकार का रोज़गार से जुड़ा दूसरा व्यापम घोटाला है। उन्होंने पूछा कि इस मामले में भाजपा नेता देबन डेका की गिरफ्तारी हुई लेकिन किसी की सिफारिश पर उन्हें रिहा कर दिया गया। 

सुरजेवाला ने पूछा कि  सरकार बताये की किसकी सिफारिश पर डेका  छूटे और अब वो कहाँ हैं।   राज्य के पूर्व डीआईजी पी के दत्ता का नाम कथित रूप से पेपर लीक में लिया जा रहा है।  सरकार बताये कि  दत्ता के किस किस से रिश्ते हैं और पुलिस इस कथित घोटाले से जुड़े लोगों को आखिर क्यों नहीं पकड़ रही।  उन्होंने सीधे सीधे मुख्यमंत्री सोनवाल, जिनके पास गृहमंत्रालय का भी प्रभार है के इस्तीफ़े की मांग भी कर डाली।  

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवालाअसमसर्बानंद सोनोवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा