लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन पवार होंगे हिमाचल विधानसभा के नए अध्यक्ष, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: February 25, 2020 20:29 IST

किसी और उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा है इसलिए 55 वर्षीय भाजपा नेता को बुधवार को औपचारिक रूप से नया अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। विपक्षी कांग्रेस की ओर से भी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं भरा गया।

Open in App
ठळक मुद्देतत्कालीन अध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफा देने के बाद से विस का अध्यक्ष पद 16 जनवरी से रिक्त था।परमार पहली बार 1998 में राज्य की विधानसभा में निर्वाचित हुए थे।

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन पवार राज्य विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे। परमार ने विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र भरा था।

किसी और उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा है इसलिए 55 वर्षीय भाजपा नेता को बुधवार को औपचारिक रूप से नया अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। विपक्षी कांग्रेस की ओर से भी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं भरा गया।

तत्कालीन अध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफा देने के बाद से विस का अध्यक्ष पद 16 जनवरी से रिक्त था। परमार पहली बार 1998 में राज्य की विधानसभा में निर्वाचित हुए थे। 2007 और 2017 में वह फिर से विधायक बने। हिमाचल प्रदेश के मंत्री विपिन परमार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

तत्कालीन अध्यक्ष राजीव बिंदल ने 16 जनवरी को अपना इस्तीफा विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज को सौंप दिया था। इसके दो दिन बाद बिंदल को भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष चुना गया और तब से विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।

विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री परमार मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के बाद अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि परमार को बुधवार को औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से बात की थी। उन्होंने कहा कि नड्डा के साथ मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में भी बातचीत हुई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हिमाचल प्रदेशजेपी नड्डाजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा