VHP नेता प्रवीण तोगड़िया सुबह से लापता, कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया गिरफ्तारी का आरोप

By भारती द्विवेदी | Updated: January 15, 2018 20:50 IST2018-01-15T20:29:10+5:302018-01-15T20:50:16+5:30

गांधीनगर विहिप महासचिव ने कहा, "हमें डर है कि तोगड़िया को पुलिस फर्जी मुठभेड़ में जान से मार सकती है।"

VHP Leader Praveen Togadia Missing | VHP नेता प्रवीण तोगड़िया सुबह से लापता, कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया गिरफ्तारी का आरोप

VHP नेता प्रवीण तोगड़िया सुबह से लापता, कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया गिरफ्तारी का आरोप

विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया सुबह से गायब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तोगड़िया विहिप मुख्यालय से 10:45 पर रिक्शा से निकले थे। जिसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल रहा है। राजस्थान पुलिस और अहमदाबाद पुलिस दोनों ही तोगड़िया की गिरफ्तारी से इनकार किया है।

गौरतलब है कि 15 जनवरी (सोमवार) को एक पुराने मामले में प्रवीण तोगड़िया की गिरफ्तारी होनी थी। जिसे लेकर अहमदाबाद में वीएचपी कार्यकर्ताओं ने दिन भर हंगामा किया। वीएचपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजस्थान पुलिस सोमवार (15 जनवरी) को विहिप नेता को मुख्यालय से अपने साथ ले गई। विश्व हिंदू परिषद के लगभग पचास कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यह कहते हुए अहमदाबाद के एक थाने पर हंगामा किया कि गुजरात पुलिस ने राजस्थान की पुलिस के साथ मिलकर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि तोगड़िया की गिरफ्तारी दस साल पुराने हत्या के एक मामले में हुई है। पुलिस ने तोगड़िया की गिरफ्तारी से साफ शब्दों में इनकार किया है।

कार्यकर्ताओं ने सोला पुलिस थाने पर हंगामा किया। उनका आरोप है कि सोला पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर अहमदाबाद के पाल्दी में स्थित संगठन मुख्यालय से तोगड़िया को गिरफ्तार किया है।

वही अहमदाबाद के जॉइंट पुलिस जेके भट्ट का कहना है कि तोगड़िया को न तो गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है और ना ही राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये भी कहा है कि तोगड़िया के परिवार की तरफ से अब तक गुमशुदगी की कोई रपट नहीं लिखाई गई है।

अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए कहा कि तोगड़िया की तलाश में चार टीमें लगी हुई हैं। पुलिस पाडली ऑफिस की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस वीएचपी के कार्यकर्ता रणछोड़भाई भारवाड़ और दूसरे कार्यकर्ताओं के संपर्क में है। 

किस मामले में होनी थी गिरफ्तारी

दस पहले सरकार की अवहेलना करने के आरोप में राजस्थान के गंगापुर शहर में प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में तोगड़िया को कोर्ट के सामने पेश होना था लेकिन पेशी नहीं हुई। जिसके बाद तोगड़िया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

Web Title: VHP Leader Praveen Togadia Missing

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे