लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, आबादी के हिसाब से बने श्मशान और कब्रिस्तान

By भाषा | Updated: October 26, 2020 20:28 IST

साक्षी महाराज ने बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में फतेहपुर चौरासी ब्लाक क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आबादी के हिसाब से ही कब्रिस्तान और श्मशान होने चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी महाराज ने सोमवार को कहा कि आबादी के हिसाब से ही श्मशान और कब्रिस्तान बनाये जाने की जरूरत है।सांसद साक्षी महाराज ने कहा ''मजबूरी कुछ भी नहीं है। बस, हमारे धैर्य और शालीनता की परीक्षा न ली जाए।''जब चप्पे चप्पे पर पुलिस थी, लखनऊ में कोई घुस नहीं सकता था तब अमर शहीद गुलाब सिंह को किसने बुद्धि दी होगी।

उन्नावः अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को कहा कि आबादी के हिसाब से ही श्मशान और कब्रिस्तान बनाये जाने की जरूरत है।

साक्षी महाराज ने बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में फतेहपुर चौरासी ब्लाक क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आबादी के हिसाब से ही कब्रिस्तान और श्मशान होने चाहिये।

उन्होंने कहा ''अगर किसी गांव में एक भी मुसलमान होता है तो वहां कब्रिस्तान बहुत बड़ा होता है। वहीं आप लोग खेत की मेड़ या गंगा के किनारे दाह संस्कार करते हैं। क्या यह घोर अन्याय नहीं है?'' लोगों ने जब मजबूरी होने की बात कही तो सांसद साक्षी महाराज ने कहा ''मजबूरी कुछ भी नहीं है। बस, हमारे धैर्य और शालीनता की परीक्षा न ली जाए।''

भाजपा सांसद ने उदाहरण पेश करते हुए कहा ''जब चप्पे चप्पे पर पुलिस थी, लखनऊ में कोई घुस नहीं सकता था तब अमर शहीद गुलाब सिंह को किसने बुद्धि दी होगी। वह तो पढ़े—लिखे भी नहीं थे। उस दौर में उन्होंने चुपचाप जाकर लखनऊ में झण्डा फहराया था।'' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसाक्षी महाराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा