लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा- मुस्लिमों को आरक्षण देकर शिवसेना को मुसीबत में डालना चाहते हैं कांग्रेस और एनसीपी

By भाषा | Updated: February 29, 2020 05:55 IST

हम उद्धव जी से अनुरोध करते हैं कि वे बालसाहेब ठाकरे के सपनों को सच करने के लिए भाजपा से फिर हाथ मिला लें।” आठवले ने यह भी कहा कि ठाकरे किसी दिन कांग्रेस और राकांपा से आजिज आकर सरकार से नाता तोड़ लेंगे

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को महा विकास आघाडी की सरकार छोड़कर फिर भाजपा के साथ आ जाना चाहिए।अठावले ने यहां राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, “तत्कालीन कांग्रेस-राकांपा सरकार ने मुस्लिमों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया था।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिक्षा में मुस्लिमों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा राकांपा और कांग्रेस का शिवसेना को मुश्किल में डालने का प्रयास है। आठवले ने कहा कि शिवसेना धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को महा विकास आघाडी की सरकार छोड़कर फिर भाजपा के साथ आ जाना चाहिए।

हालांकि आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी मुस्लिमों को शिक्षा में पांच प्रतिशत आरक्षण देने के खिलाफ नहीं है। अठावले ने यहां राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, “तत्कालीन कांग्रेस-राकांपा सरकार ने मुस्लिमों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया था। लेकिन यहां कांग्रेस-राकांपा इस मुद्दे पर शिवसेना को मुसीबत में डालने की कोशिश कर रही है क्योंकि शिवसेना ऐसे आरक्षण की विरोधी है।”

उन्होंने कहा, “वे उद्धव ठाकरे को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उद्धव जी से अनुरोध करते हैं कि वे बालसाहेब ठाकरे के सपनों को सच करने के लिए भाजपा से फिर हाथ मिला लें।” आठवले ने यह भी कहा कि ठाकरे किसी दिन कांग्रेस और राकांपा से आजिज आकर सरकार से नाता तोड़ लेंगे।

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा