लाइव न्यूज़ :

जिन लोगों को "वंदे मातरम्" बोलने में दिक्कत है, उन्हें भारत में रहने का हक नहीं है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिएः सारंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 20:12 IST

केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री प्रताप चन्द सारंगी का कहना है कि जिन लोगों को "वंदे मातरम्" बोलने में दिक्कत होती है, उन्हें भारत में रहने का हक नहीं है। उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के बालेश्वर से सांसद सारंगी एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए मंगलवार को वृन्दावन आए थे।वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय राज्यमंत्री भी हैं।

जो विदेशी ताकतों के साथ हैं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए : केन्द्रीय मंत्री प्रताप सिंह सारंगी

केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री प्रताप चन्द सारंगी का कहना है कि जिन लोगों को "वंदे मातरम्" बोलने में दिक्कत होती है, उन्हें भारत में रहने का हक नहीं है। उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

ओडिशा के बालेश्वर से सांसद सारंगी एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए मंगलवार को वृन्दावन आए थे। वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय राज्यमंत्री भी हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने का समर्थन करते हुए सारंगी ने कहा, "इसे तो बहुत पहले ही हटा दिया जाना चाहिए था।

इसके कारण कश्मीर के लोग देश की मुख्य धारा से अलग-थलग होकर रह गए थे। लेकिन अब मुख्यधारा से जुड़ने के बाद उनका भी विकास होगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पूरा देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है।

विडम्बना देखिए, गांधी के हत्यारों (शरीर की हत्या करने वालों) नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को तो फांसी मिली। लेकिन उस वक्त जिन्होंने उनकी आत्मा और जीवन मूल्यों को नष्ट किया, उन्हें कुर्सी मिली।’’ सारंगी ने कहा, ‘‘अब ऐसे लोग ही आजादी की लड़ाई की आवाज बने "वन्दे मातरम्" जैसे नारों का विरोध कर रहे हैं।" 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारजम्मू कश्मीरधारा ३७०ओड़िसाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशमथुरानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा