लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार के खिलाफ ‘वित्तीय हेरफेर, वित्तीय गबन’ के पुख्ता सबूतः भाजपा

By भाषा | Updated: September 4, 2019 14:02 IST

कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार पर मामला दर्ज होने और गिरफ्तार करने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने कहा कि जांच एजेंसी के पास पुख्ता सबूत है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी कांग्रेस और जद(एस) के कई नेताओं ने निंदा की और केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप भी लगाया।कुमारस्वामी ने आरोप लगाया, ‘‘ सरकार उन विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

जांच एजेंसियों के पास कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ ‘‘पुख्ता सबूत’’ होने का दावा करते हुए भाजपा ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी के पीछे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के कांग्रेस के आरोप को नकार दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा कि जब वित्तीय गड़बड़ी, धन शोधन और ऐसे सभी वित्तीय अपराध के आरोप सामने आते हैं तो कांग्रेस नेताओं के लिए प्रतिशोध का दावा करना अब चलन बन गया है।

कांग्रेस के आरोपों को विपक्षी दल के ‘‘राजनीतिक रूप से सुविधाजनक बयान’’ बताते हुए उन्होंने कहा कि शिवकुमार के मामले की लंबे समय से जांच चल रही है और एजेंसियों के पास निश्चित तौर पर उनके खिलाफ ‘‘वित्तीय हेरफेर, वित्तीय गबन’’ के पुख्ता सबूत हैं।

राज्यसभा सदस्य राव ने कहा, ‘‘एजेंसियों ने इस मामले की उचित जांच करने के लिए काफी समय लिया और इस कदम (शिवकुमार की गिरफ्तारी) को किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं ठहराया जा सकता।’’

कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार को धन शोधन के एक मामले में मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।

उनकी गिरफ्तारी की विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) के कई नेताओं ने निंदा की और केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप भी लगाया। जद(एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया, ‘‘ सरकार उन विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है जिन्हें वह अपने हितों के लिए खतरा मानती है।’’ 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा