लाइव न्यूज़ :

'शिवराज सरकार खुद के प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग पर कर रही है करोड़ों रुपये खर्च' 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 19, 2018 08:39 IST

नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह किस मुंह से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। आज प्रदेश किसानों की आत्महत्या, महिला दुष्कर्म, बेरोजगारी, कुपोषण, भ्रष्टाचार आदि में नंबर वन है।

Open in App

उज्जैन, 19 जुलाईः मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को उज्जैन जिले के तराना में पोल-खोल अभियान के तहत जन-जागरण यात्रा का शुभारंभ किया। नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह की यह यात्रा जन आशीर्वाद नहीं, बल्कि विदायी यात्रा है, क्योंकि प्रदेश की जनता ने इस बार शिवराज सरकार को घर भेजने की तैयारी कर रखी है। जनता शिवराज के झूठे वादे व घोषणाओं की हकीकत को जान चुकी है। 

बरसते पानी में पहुंचे हजारों किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बरसात के बावजूद आपकी ऐतिहासिक उपस्थिति से कांग्रेस का मान-सम्मान बड़ा है। हमारी इस यात्रा में आमजन स्वप्रेरणा से आये हैं, जबकि शिवराजसिंह की जन आशीर्वाद यात्रा ढाई करोड़ के रथ पर निकलने वाली दो सौ करोड़ की यात्रा है। इसके लिए सरकारी तंत्र व मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है। इस राजनैतिक यात्रा से सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों को दूरी बनाये रखना चाहिये। 

नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह किस मुंह से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। आज प्रदेश किसानों की आत्महत्या, महिला दुष्कर्म, बेरोजगारी, कुपोषण, भ्रष्टाचार आदि में नंबर वन है। यह जन आशीर्वाद यात्रा नहीं, विदाई यात्रा है। प्रदेश के लोग भोले-भाले हैं, इसलिये वे दरवाजे पर आये मेहमान का अपमान की जगह प्यार से स्वागत कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के राज में किसानों का सदा अपमान हुआ है। इस सरकार ने बिजली के बिल के कारण उन्हें कोर्ट-कचहरी दिखाई है। सीने पर गोली दागी है। लेकिन कांग्रेस को किसानों की चिंता है। राहुल जी की घोषणा के अनुसार हम सरकार बनते ही किसानों का कर्ज दस दिन में माफ करेंगे। 

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार खुद के प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। सरकार का विकास केवल विज्ञापन में है, मैदान में तो सिर्फ भूख और प्यास ही है। आज हर वर्ग शिवराज सरकार से दुखी है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को व्यवस्था बना रखा है। व्यापमं के मामले में जिन्होंने घूस दी, वे जेल में हैं और जिन्होंने ली, वे सरकार में हैं। पोल-खोल अभियान के तहत इस जन-जागरण यात्रा का उद्देश्य जनता को गुमराह करना नहीं, बल्कि सच्चाई दिखाना है। मैं आज यहां किसान भाईयों से अपील करता हूं कि इस प्रदेश को शिवराज के कुशासन से मुक्त करने के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेकें। उन्होंने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि शिवराजसिंह की जन आशीर्वाद यात्रा राजनैतिक यात्रा है और इससे उन्हें दूरी बनाये रखना चाहिए। 

अभा कांग्रेस के महासचिव दीपक बावरिया ने कहा कि शिवराज सरकार ने बाबा महाकाल व जनता को ठगा है। ऐसी घोषणाऐं की हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं है। किसानों पर गोलीचालन से लेकर व्यापमं कांड हो, युवाओं का शोषण हो, महिलाओं पर अत्याचार हो और जहां हर वर्ग को ठगा गया हो, वहां शिवराज सिंह को आशीर्वाद नहीं दिया जा सकता। जनता को जागृत करने के लिए पोल-खोल यात्रा निकाली जा रही है। 

प्रभारी सचिव संजय कपूर ने कहा कि चौदह वर्ष बाद भगवान राम भी वनवास से वापस आये थे। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में वापसी करेगी। (मध्य प्रदेश से ब्रजेश परमार की रिपोर्ट)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा