लाइव न्यूज़ :

कल पीएम मोदी ने मिलेंगे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, संजय राउत का ट्वीट, यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 20:45 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया कि ठाकरे इस दौरान मोदी से मिलेंगे। राउत ने कहा, ‘‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी।’’ ठाकरे ने गत 28 नवंबर को महाराष्ट्र की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में कार्यभार संभाला था। 

Open in App
ठळक मुद्दे नवंबर में मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की यह राष्ट्रीय राजधानी की पहली यात्रा होगी।तीन महीने बाद शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कार्यभार संभालने के लगभग तीन महीने बाद शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

गत नवंबर में मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की यह राष्ट्रीय राजधानी की पहली यात्रा होगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया कि ठाकरे इस दौरान मोदी से मिलेंगे। राउत ने कहा, ‘‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी।’’ ठाकरे ने गत 28 नवंबर को महाराष्ट्र की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में कार्यभार संभाला था। 

इसके पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के विकास के वास्ते उठाए गए कदमों के लिए अपने पूर्ववर्ती देवेंद्र फड़नवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सराहना की थी। भाजपा की पूर्व सहयोगी रही शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने नागपुर से संबंध रखने वाले दोनों नेताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

वह नागपुर मेट्रो की एक्वा लाइन के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। ठाकरे, गडकरी और उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकमान्य नगर-सिताबुल्दी इंटरचेंज के बीच 11 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। पुरी ने उद्घाटन समारोह में दिल्ली से वीडियो लिंक के जरिए हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात मार्च 2019 को पहले कॉरिडोर, 13.5 किलोमीटर लंबी ऑरेंज लाइन का उद्घाटन किया था।

टॅग्स :शिव सेनानरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा