लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की एक और सहयोगी ने किया AAP के धरने का समर्थन, कहा- केजरीवाल का प्रयोग अनूठा

By स्वाति सिंह | Updated: June 18, 2018 14:12 IST

शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इस मामले में उनसे बात की है। उनका कहना है कि केजरीवाल के पास इतना हक है कि वह दिल्ली के लिए कुछ करें।

Open in App

मुंबई, 18 जून: शिव सेना के नेता संजय राउत ने सोमवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा 'जिस प्रकार का आंदोलन अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं वह बहुत ही अनूठा है। उन्होंने बताया कि शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इस मामले में उनसे बात की है। उनका कहना है कि केजरीवाल के पास इतना हक है कि वह दिल्ली के लिए कुछ करें।  उनका चुनाव जनता ने किया है।  जो भी हो रहा है वह डेमोक्रेसी के लिए सही नहीं है।  

बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर में बीते 7 दिनों से धरने पर बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट के ने सीएम केजरीवाल के धरने के गैरसंवेधानिक करार देते हुए कहा है कि आप किसी के घर और दफ्तर में धरने पर नहीं बैठ सकते। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से दो टूक पूछा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उपराज्यापाल अनिल बैजल के दफ्तर में धरने की अनुमति किसने दी है जो वे धरने पर बैठे हैं। 

हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील को इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि, आप ऐसे किसी के घर में या ऑफिस में जबरन घुसकर धरना नहीं दे सकते। हाई कोर्ट ने कहा कि यह पूरी तरह असवैंधानिक है। इसे धरना नहीं कहा जा सकता। हाई कोर्ट की इस फटकार के बाद हो सकता है कि अब जल्द ही मुख्यमंत्री केजरीवाल को एलजी हाऊस खाली करना पड़े।

वहीं, इस मामले में आईएएस एसोसिएशन की ओर से आईएएस अधिकारी मनीषा सक्सेना ने कहा कि, हम ये बता देना चाहते हैं कि हम हड़ताल पर नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली की जनता में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकारी पूरी तरह झूठी और आधारहीन है जिसमें वे यह कह रहे हैं कि दिल्ली में आईएएस अधिकारी हड़ताल पर हैं।

उन्होंने कहा कि हम समय पर मीटिंग्स में शामिल हो रहे हैं। सभी डिप्टी ऑफिसर अपना काम कर रहे हैं। हम कभी-कभी छुट्टियों पर भी काम कर रहे हैं। वहीं आईएएस एसोसिएशन की ओर से आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी ने कहा कि, हमें अपना काम करने दें और आप अपना करें। हम अपने आप को डरा हुए और पीड़ित महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमे पूरी तरह से राजनीतिक कारणों से उपयोग किए जा रहे है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम