लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग गोलीकांड: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'आप' पर साधा निशाना, कहा- 'केजरीवाल का गंदा चेहरा बेनकाब'

By भाषा | Updated: February 4, 2020 23:53 IST

उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन की कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन पीएफआई के साथ तस्वीरें देखी हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले की पहचान आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे आप और केजरीवाल का ‘‘गंदा’’ चेहरा बेनकाब हो गया है जो देश की सुरक्षा के साथ खेल रहे हैं।

नड्डा ने ट्वीट किया कि देश और दिल्ली के लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का ‘‘गंदा’’ चेहरा देख लिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ राजनीतिक लालसा के लिए केजरीवाल और उनके लोगो ने देश की सुरक्षा तक को बेच तक दिया। पहले केजरीवाल सेना का अपमान करते थे और आतंकवादियों की वकालत लेकिन आज तो उनके आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालो से सम्बंध सामने आ गए।’’

उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और ‘‘ यह राष्ट्र उन लोगों को माफ नहीं करेगा जो उसकी सुरक्षा के साथ खेलते हैं। केजरीवाल और उनकी पूरी टीम बेनकाब हो गयी है। दिल्ली के लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन की कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन पीएफआई के साथ तस्वीरें देखी हैं।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा